- Hindi News
- National
- Prithvipur News Mp News Mp Gives Instructions To Make Permanent Speed Blocker On Chakra Tigella
चकरा तिगैला पर स्थाई गति अवरोधक बनाने सांसद ने दिए निर्देश
टीकमगढ़ | लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ने नगर अंतर्गत क्षेत्र के लोगों की मांग पर चकरा तिगैला झांसी रोड पर स्थायी गति अवरोधक बनाए जाने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग टीकमगढ़ को निर्देशित किया। चकरा तिगैला टीकमगढ़-झांसी मुख्य मार्ग पर होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक रहती है।
साथ ही इसी मार्ग पर कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला न्यायालय, नगर पालिका कार्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ ही रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती है। यहां पर बने हुए डिवाइडर की ऊंचाई होने कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और कई बार वाहनों की तेज गति होने के कारण चकरा तिगैला पर दुर्घटनाएं हो जाती है। जिससे यहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चकरा तिगैला पर तेज वाहनों के कारण होने वाली दुघर्टनाओं के कारण क्षेत्र वासियों द्वारा काफी समय से चकरा तिगैला पर दोनों ओर स्थायी गति अवरोधक बनाए जाने की मांग की जा रही थी। यहां पर धीमी गति से वाहन निकल सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।