- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Naugaon Lavakushanagar Maharajpur Saw Huge Falls Crops Lying On The Ground More Chance Of Rain
नौगांव, लवकुशनगर, महाराजपुर में बड़-बड़े अाेले गिरे, फसलें जमीन पर बिछीं; और बारिश की संभावना
जिले के नौगांव, लवकुशनगर, बारीगढ़ और महाराजपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शुक्रवार सुबह बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश के साथ 50 ग्राम तक वजनी अाेले गिरे हैं। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई हैं। प्रकृति की इस मार के चलते जिले के किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं इन ओला प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के लिए राजस्व विभाग की टीम बनाई गई है। अधिकारियों ने खेतों पर पहुंचकर भी नुकसान का जायजा लिया है।
एक पखवाड़ा से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। आए दिन आसमान में बादल आते हैं। तापमान में गिरावट हो जाती है। अगले दिन फिर तापमान ऊपर आ जाता है। वहीं कुछ दिनों से आए दिन हल्की रिमझिम फुहारें भी गिर जाती हैं। गुरुवार रात को मौसम खुला रहा, जबकि शुक्रवार सुबह अचानक आसमान में बादल आ गए। ठंडी हवाएं चलने लगी और हल्की बारिश हुई। सुबह करीब 9 से लेकर 9.30 बजे तक नौगांव, लवकुशनगर, बारीगढ़, महाराजपुर क्षेत्र में बारिश के साथ कुछ देर ओलावृष्टि हुई।
नौगांव तहसील के नौगांव नगर, बिलहरी, चौबारा, पुतरया, पचवारा, दौरिया, आलीपुरा, मऊसहानियां, सिंगरावन, झींझन, लुगासी सहित तहसील मुख्यालय के 10 किलोमीटर की सीमा के दर्जन भर गांवों में ओलावृष्टि हुई। इसी तरह महाराजपुर तहसील के ऊजरा, भिरौटा, पृथ्वीपुरा, बेदार, कुसमा, मझगुवां, घैरापुरवा, ढिगपुरा सहित आधा दर्जन गांवों में ओला वृष्टि हुई। तहसील क्षेत्र के यूपी की सीमा से सटे गांवों में ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं लवकुशनगर अनुभाग के ग्राम पठा, चितहरी, भितरिया सहित आधा दर्जन गांवों में, बारीगढ़ क्षेत्र के बारीगढ़ नगर, बदौरा कला, घटहरी, चंद्रपुुरा, प्रकाश बम्हौरी, बारीगढ़, दिदवारा, टिकरी, करहरी, बजरंगपुर, चौहानी, मुड़हरा, चंदवारा में ओलावृष्टि हुई।
मौसम विभाग : यह पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विच्छोभ का प्रभाव है, यह रविवार शाम तक छटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 17 मार्च को फिर विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, बादल छाएंगे, बारिश भी हो सकती है।
नौगांव तहसील के नौगांव नगर, बिलहरी, चौबारा, पुतरया, पचवारा, दौरिया, आलीपुरा, मऊसहानियां, सिंगरावन, झींझन, लुगासी सहित तहसील मुख्यालय के 10 किलोमीटर की सीमा के दर्जन भर गांवों में ओलावृष्टि हुई। इसी तरह महाराजपुर तहसील के ऊजरा, भिरौटा, पृथ्वीपुरा, बेदार, कुसमा, मझगुवां, घैरापुरवा, ढिगपुरा सहित आधा दर्जन गांवों में ओला वृष्टि हुई। तहसील क्षेत्र के यूपी की सीमा से सटे गांवों में ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं लवकुशनगर अनुभाग के ग्राम पठा, चितहरी, भितरिया सहित आधा दर्जन गांवों में, बारीगढ़ क्षेत्र के बारीगढ़ नगर, बदौरा कला, घटहरी, चंद्रपुुरा, प्रकाश बम्हौरी, बारीगढ़, दिदवारा, टिकरी, करहरी, बजरंगपुर, चौहानी, मुड़हरा, चंदवारा में ओलावृष्टि हुई।
जिले में पहले भी ओलावृष्टि से हुआ था नुकसान:एक पखवाड़ा के दौराना पहले बड़ामलहरा, घुवारा, भगवां क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि हुई। फिर अगले दिन बकस्वाहा क्षेत्र में , फिर बिजावर क्षेत्र में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ।
लवकुशनगर के पठा, भितरिया, झिन्ना, चितहरी और बारीगढ़
के बदौराकला, मुड़हरा, प्रकाशबम्हौरी में ज्यादा नुकसान
लवकुशनगर तहसील के पठा, चितहरी, भितरिया आदि गांवों में करीब 50 ग्राम से अधिक बजन से ओले गिरे। इसी तरह बारीगढ़ क्षेत्र के बदौरा कला, घटहरी, चंद्रपुरा गांव में भी बड़े आकार के ओले गिरे। इन गांवों में बड़े आकार के ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, खड़ी फसलें जमीन में बिछ गई हैं। चना, मसूर, गेहूं, जौ, सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। मटर और चना को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। ग्राम चंद्रपुरा के रामखगेश कुशवाहा, बजय मिश्रा बदौरा, कुंअर चौरसिया दिदवारा, टिकरी के रामपाल सिंह, रामूर्ति पवन, नवल यादव बजरंगपुर, देवेंद्र मिश्रा प्रकाश बम्हौरी, मुड़हरा के दीपक सिंह, पवन सिंह, रामाधीन पठा आदि किसानों ने बताया कि पहले सूखा, फिर अतिवृष्टि ने हमारी फसलें खराब कीं। अब थोड़ी आशा जगी थी तो इस ओलावृष्टि ने फसलें चौपट कर दी हैं। किसानों का कहना है कि अगर धूप निकलती है, मौसम खुला रहता है तो कुछ फीसदी फसल के बचने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने लिया फसलों के नुकसान का जायजा
लवकुशनगर एसडीएम अविनाश रावत ने बताया कि पठा क्षेत्र में और बारीगढ़ क्षेत्र में ओले गिरने की जानकारी मिली है। कई जगह अधिक नुकसान होने की जानकारी है। हमने तत्काल सभी हल्का पटवारियों को अपने क्षेत्र में जाकर फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वे खुद तहसीलदार के साथ प्रभावित गांवों में जाकर नुकसान का जायजा लूंगा, किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी। वहीं लवकुशनगर तहसीलदार अशोक अवस्थी ने पठा, चितहरी, भितरिया, झिन्ना सहित अनेक ग्रामों का राजस्व अमले के साथ दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही नौगांव एसडीएम बीबी गंगेले राजस्व अमला के साथ ओला प्रभावित ग्रामों में पहुंचे, उन्होंने खेतों की फसलों का जायजा लिया, किसानों से भी बात की। एसडीएम गंगेले ने बताया कि ओलावृष्टि हुई है लेकिन इससे फसलों को खास नुकसान नहीं हुआ है।
पारा 2 डिग्री नीचे गिरा, 3 एमएम हुई बारिश: सुबह से हुई बारिश और जिले में ओलावृष्टि के चलते शुक्रवार दिन का पारा 2 डिग्री नीचे आ गया। जहां गुरूवार का अधिकतम तापमान 32.2 था और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 30.4 और न्यूनतम 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग खजुराहो कार्यालय के आरएस परिहार ने बताया कि चौबीस घंटे में 3 एमएम बारिश हुई है। आर्द्रता सुबह 85 प्रतिशत और शाम को 60 प्रतिशत रही, सुबह से हवाएं 6 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं।
किसानों को भारी नुकसान