पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Nehru Yuva Kendra Works To Enhance The Talent Of Rural Youth Chaurasia

ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा निखारने का काम करता है नेहरू युवा केंद्र : चौरसिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र द्वारा बुधवार को नौगांव क्षेत्र के झिकमऊ गांव में युवा मंडल विकास सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा समन्वयक अरविंद यादव और लेखापाल मुहम्मद हारून खान के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा चौरसिया ने करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम में युवाओं की मुख्य भूमिका रहेगी। साथ ही देश हित मे युवाओं को भागेदारी देनी होगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक चंद्रशेखर चौरसिया, विशिष्ट अतिथि दयाशंकर चौरसिया, समाजसेवी दुर्गा प्रसाद, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मीनाक्षी चौरसिया, एसअाई शैलेंद्र चौरसिया इस अवसर पर वक्ता के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि चंद्रशेखर चौरसिया ने अपने विचार रखें और सभी प्रतिभागियों को समाज में युवाओं की क्या सक्रिय भूमिका होनी चाहिए, इसकी जानकारी प्रदान की। मीनाक्षी चौरसिया ने बाल विकास एवं पोषण आहार के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी को अवगत कराया। वहीं एसआई शैलेंद्र चौरसिया ने शिक्षा जागरूकता के बारे में जानकारी दी।

दयाशंकर चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए नेहरू युवा केंद्र काम करता है। ग्रामीण युवा इसका लाभ उठाएं एवं आगे बढ़े। युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कौशल विकास योजना पर भी अपनी बात रखी। दुर्गा प्रसाद द्वारा स्थानीय मुद्दे और उन्हें युवाओं की भूमिका स्वच्छता साफ-सफाई, विकास, सामाजिक शिक्षा, भाईचारा आदि पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन उदय प्रताप राज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रतिभा चौरसिया द्वारा किया गया।

नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में माैजूद लाेग।
खबरें और भी हैं...