- Hindi News
- National
- Prithvipur News Mp News Nowgaon College Principal Serving A Sentence Of 16 Years Transferred To Harpalpur
16 साल की सजा काट रहे नौगांव कॉलेज प्राचार्य का हरपालपुर हुआ तबादला
छतरपुर | शासकीय बापू कॉलेज नौगांव के प्राचार्य एनपी निरंजन को 4 दिन पहले उत्तर पुस्तिकाओं को बदलकर जालसाजी करने के मामले में जिला न्यायालय द्वारा 16 साल की सजा सुनाई गई। तब से प्राचार्य एनपी निरंजन जिला जेल में बंद हैं। सजा होने के चार दिन बाद भी सरकार ने श्री निरंजन का निलंबन आदेश जारी नहीं किया, बल्कि जेल में बंद प्राचार्य का तबादला आदेश जारी कर दिया।