पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jatara News Mp News Old Woman Who Came Out Of The House For A Short Lived Fell Into A Well Rescued

लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली वृद्धा कुएं में गिरी, रेस्क्यू कर निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ामलहरा | घुवारा मार्ग पर वार्ड नंबर 13 में बीती रात एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला कुएं में गिर गई। उसे रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गय। घुवारा रोड पर देशी शराब दुकान के पीछे अपने खेत मे पति के साथ रह रही बड़ामलहरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला प्रेमबाई पति कन्हैया लाल कुशवाहा रात्रि 11 बजे लघुशंका के लिए उठी और रास्ते मे पड़ने वाले कुएं में कम दिखाई देने व अंधेरा होने के कारण गिर गयी । वृद्धा के कुएं में गिरने की आवाज आने पर उसके पति व आसपास के खेत के लोग मौके पर पहुंच गए और 108 एंबुलेंस को कॉल कर दिया। जिससे मोके पर एम्बुलेंस सहित ई एम टी पुष्पेंद्र अहिरवार, पॉयलट सुरेश तिवारी ने कुएं के पास मौजूद लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उक्त महिला को निकाला।
खबरें और भी हैं...