पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News On The Instruction Of Sdm The Food Department Investigated The Food Items In Hotels

एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग ने होटलों में की खाद्य सामग्री की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पन्ना | एसडीएम बीबी पांडेय के निर्देशन पर नायब तहसीलदार बीरा एवं खाद्य विभाग टीम ने दोपहर में होटलों में पहुंच कर खाद्य सामग्री की जांच की। होली पर्व को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। जांच में निरीक्षण के दौरान 6 होटलों के सेम्पल लिए गए और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट करवाया गया। इसमें कोल्डड्रिंक, दही, दूध आदि खाद्य पदार्थ शामिल रहे। नगर में संचालित दूध डेरियों पर भी टीम ने दबिश दी । प्रशासन की कार्यवाही से नगर के होटल बंद हो गए। लोग ताला लगाकर भाग गए । इस दौरान घरैलू सिलेंडर का दुकानों में उपयोग करने वाले दुकानदारों पर भी कार्यवाही कर सिलेंडर जब्त किए गए। इस तरह से खाद्य एवं सिलेंडर के कुल 6 प्रकरण बनाए गए एवं हिदायत दी गई कि सही खाद्य पदार्थ अपने प्रतिष्ठानों में सही विक्रय करें।
खबरें और भी हैं...