पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barigarh News Mp News Only 6 Out Of 48 Students Are Present In The Hostel All Are Being Spent

48 में से 6 छात्र ही छात्रावास में मौजूद, सभी का निकाला जा रहा है खर्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधीक्षक को नोटिस देकर
जांच करवाएंगे


आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालक छात्रावास बारीगढ़ में इन दिनों भर्राशाही व अनियमितताओं का आलम है। यहां रहने वाले बच्चों को मीनू अनुसार भोजन नहीं मिलता, इसके अलावा अनेक बुनियादी समस्याओं से छात्र जूझ रहे हैं। इस ओर विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस समय दसवीं और बारहवीं बोर्ड कि परीक्षाएं चल रही हैं, जिसमें छात्रावास में अध्ययनरत मात्र 6 छात्र मौजूद हैं। बीते रोज भास्कर टीम ने छात्रावास में पड़ताल की तो मौके पर छात्र रामबाबू प्रजापति, मनीष अहिरवार, दीनदयाल अहिरवार, सोमबाबू प्रजापति, भुवनेश कुमार अहिरवार, गोविंद अहिरवार, धीरेंद्र अहिरवार ही उपस्थित मिले। इन छात्रों ने बताया कि हमें नाश्ता में पोहा घटिया किस्म का मिलता है, शाम को खाने में आलू टमाटर की सब्जी मिलती है, खाने में कभी कभार चावल मिलते हैं। जबकि हरी सब्जी कभी भी नहीं मिलती। छात्रों ने बताया कि शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी दी जाती है। छात्राें ने बताया कि छात्रावास का सचिव जयेंद्र कुमार स्टॉक में से बीते रोज एक क्विंटल गेहूं निकाल कर ले गया। उसने हमसे कहा था कि किसी को बताया तो बहुत मारेंगे। बालकों ने बताया कि छात्रावास मे 48 छात्र दर्ज हैं, जब कि यहां की घटिया व्यवस्था की वजह से यहां पर हम सिर्फ 15 से 20 छात्र ही रुके हैं। जो छात्र यहां रहते भी नहीं हैं, अधीक्षक उनके खाते में हर महीने रूकने वाली छात्रवृत्ति डालते रहे हैं।

अपने घरों में ही रह रहे छात्र : गौरतलब है कि छात्रावास में रहने वाले कक्षा दसवीं के छात्र सोहन प्रजापति, अजय राय, सुमित अहिरवार, राजा अहिरवार, लालचंद्र अहिरवार, राजकिशोर अहिरवार, शत्रुघन अहिरवार, पंकज अहिरवार, नीरज अहिरवार, मुकेश अहिरवार, अर्जुन अहिरवार, विनोद अहिरवार, प्रदीप अहिरवार, विनोद प्रजापति, बृजेश कुमार प्रजापति, रोहित अहिरवार, दिनेश अहिरवार, रामसेवक प्रजापति, मिथुन प्रजापति, गौरव प्रजापति अपने घरों में रहते हैं। जबकि छात्रावास में इनके नाम जुड़े होने के कारण इनके नाम का खर्च डाला जा रहा है। वहीं कक्षा बारहवीं के संदीप अहिरवार, बरदानी अहिरवार, नीरज अहिरवार भी अपने घरों में रहते हैं। वहीं से आकर अपना पेपर देते हैं। इतनी संख्या में छात्रावासी बच्चों की अनुपस्थिति यहां की व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।

Ãजिला आदिम जाति कल्याण अधिकारी आरपी भद्रसेन का कहना है कि आपसे जानकारी मिली है। मैं अधीक्षक को नोटिस देता हूं और जांच करवाता हूूं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
खबरें और भी हैं...