पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्था... होली पर्व पर शुष्क दिवस घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संस्था... कमलेश वेल फेयर संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

पृथ्वीपुर| कांग्रेस आॅफ सोशल वेल फेयर संघ में कमलेश कुमार पाल को निवाड़ी जिले का जिला अध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है। इनकी यह नियुक्ति कांग्रेस आॅफ वेल फेयर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुर्जर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र पुरी ने की है। इनकी नियुक्ति पर बृजभान सिंह पायक, सुनीलकान्त खटीक, मुकेश नायक, राकेश विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने बधाई दी।

सम्मान... नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुधीरंजन साहू की सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समाराेह

टीकमगढ़| कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने होली पर्व पर प्रशासकीय तथा लोकहित में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसके लिए 10 मार्च 2020 को जिले की सभी प्रकार की देशी, विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहंेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस में मदिरा का अवैध रूप से निर्माण, अधिपत्य एवं विक्रय नहीं होने का समुचित ध्यान रखा जाए। साथ ही संबंधित वृत्त, थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी प्रकार की मदिरा का क्रय-विक्रय होने की स्थिति में वह उत्तदायी होंगे।

टीकमगढ़| जवाहर नवोदय विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य सुधीरंजन साहू के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयाेजन किया गया। इस मौके पर सभी स्टाफ ने प्राचार्य सुधीरंजन के कार्यकाल की सराहना की। प्राचार्य सुधीरंजन साहू ने बताया की कुंडेश्वर नवोदय विद्यालय का एक साल का कार्यकाल बड़ा अच्छा रहा। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को जीवन में सफल होने के भी अनुभव शेयर किए और काम करने तरीका एवं स्टाफ के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की बात कही। तभी विद्यालय का सही संचालन होगा। विदाई समारोह में स्कूल स्टाफ ने साहू का शाल श्रीफल एवं श्री गणेश और भगवान भोलेनाथ की फोटो भेंटकर विदाई दी गई। इस मौके पर एमके श्रीवास्तव, संदीप जैन, एचके साहू, राकेश यादव, अजीत सिंह, बीके झॉ, एमके बिसेन सहित कई लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...