पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Organizing Camp Organized At Village Maharajpura On Nutrition Fortnight

आयोजन... पोषण पखवाड़ा पर ग्राम महाराजपुरा में लगाया गया शिविर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयोजन... राजेंद्र यादव महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

वाहन चैकिंग करके की चालानी कार्रवाई

रंग पंचमी महोत्सव आज

आयोजन... रामनवमीं एवं हनुमान जयंती भव्य रुप से मनाने का लिया संकल्प

टीकमगढ़| महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से जनपद के ग्राम महाराजपुरा में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में डॉ. सीता साहू एवं उनकी टीम के द्वारा पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 115 महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं सहित बच्चों एवं पुरुषों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को पोषण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। परीक्षण में जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें आयुष दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. डीके मिश्रा तथा नोडल अधिकारी डॉ. एके उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ सभी आयुष अधिकारियों को पोषण पखवाड़ा अंतर्गत शिविर लगाने के लिए आदेशित किया गया है। शिविर में आशीष मिश्रा, मनोज दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका शामिल थी।

इसके के साथ ही जेरोन नगर पंचायत में भी आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 12 में 30 महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। दरअसल, पोषण अभियान अंंतर्गत 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

टीकमगढ़| माेहनगढ़ क्षेत्र के आमघाट नंदनपुर मंदिर पर यादव महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान मार्च में विदिशा जिले में होने वाले अखिल भारतीय यादव महासभा के 61 वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई।

होली मिलन समारोह में समाज के लोगों शामिल होकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। यादव महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का सही समय है। जिसके लिए सभी को आगे आकर प्रयास करना होगा। तेरहवीं कार्यक्रमों को बंद करना होगा। साथी बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने होंगे। शराब खोरी और अन्य बुरे कामों को छोड़कर अच्छे कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने आगामी 21, 22 मार्च को विदिशा में होने वाले 61 वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाना है। इस दौरान राजू यादव, करण यादव, मनोज यादव, सरदार यादव, फूल सिंह यादव, रंजीत यादव, बिहार यादव, राजू यादव, सत्येंद्र यादव, बृज किशोर यादव, रोहित सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चंदला | थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाकर 7 वाहनों के चालान काटे, इन वाहनों से 2 हजार रुपए समन चार्ज वसूला गया। पुलिस ने रावपुर तिराहा पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 47 वाहनों को रोककर कागजाद की जांच की। इनमें अधिकांश वाहनों के कागजाद सही पाए गए।

टीकमगढ़| मवई रोड स्थित छजरई त्रिदेव मंदिर पर आज शनिवार को रंग पंचमी महोत्सव मनाई जाएगी। इस आयोजन में क्षेत्र भर के लोग शामिल होंगे। त्रिदेव मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने बताया कि मंदिर में सभी भक्त एकत्रित होंगे और भगवान के साथ फूलों की होली खेलेंगे। इसके अलावा रंग पंचमी महोत्सव मनाएंगे।

जतारा| रामनवमीं व हनुमान जयंती मानने के लिए छोटी देवी मंदिर प्रागंण में बैठक हुई। आयोजन समिति के सदस्य रोहित चौरसिया ने बताया कि आयोजन के लिए बैठक में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम को भव्य रुप से मनाने का संकल्प लिया है। चौरसिया ने बताया कि रामनवमीं 2 अप्रैल को एवं हनुमान जयंती 8 अप्रैल को मनाई जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, वहीं चल समारोह में पुष्प बारिश करने को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में नीतिराज सिंह, रोहित चौरसिया, अक्कू गौर, अजेन्द्र दंागी, बंशी नामदेव, राजीव साहू, संजू रजक, जलसा तिवारी, सौरभ निगम, दीपक श्रीवास्तव, पप्पू गुप्ता, नारायण साहू, भरत अग्रवाल, आशीष राय, पुष्पेन्द्र नामदेव, संतोष सेन सहित कई लोग माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...