पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Organizing Kalash Yatra To Be Held At Shani Dev Temple On 13th

आयोजन... शनिदेव मंदिर पर 13 को निकलेगी कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयोजन... हर्षोल्लास से मनाया रंगों का त्योहार

निवाड़ी| रंगों का त्यौहार होली नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में अनेक स्थानों पर हुरियारों की टोलियां ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। जिसमें होली के गीतों पर युवा झूमते नाचते एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर गले मिल रहे थे। इसमें अनेक लोग रंग व गुलाल से बचने का प्रयास करते दिखे, लेकिन हुरियारों की टोली ने उन्हें जबरन रंग डाल कर सराबोर कर दिया। कुछ लोगों ने नगर से दूर एकांत में निकल कर पिकनिक मना कर मनाई। इसके अलावा मंदिरों में पहुंचकर दूध व भांग की घुटाई कर पीकर होली का आनंद लिया। होली खेलने में बच्चे व महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। बच्चों व महिलाओं ने भी अपनी अलग अलग टोलियां बनाई हुई थी तथा अपने ही समूह में एक दूसरे को रंग व गुलाल लगा कर होली का आनंद लेते रहे। होली के दूसरे दिन दूज को भी लोगों ने जमकर होली खेली।

आयोजन... युवाओं ने जमकर खेली होली और भाई दूज पर बिकी मिठाई

पृथ्वीपुर| नगर मंे इस वर्ष भी होली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। युवाओं ने जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। वहीं बुधवार को भाईदूज के पर्व पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे के घर-घर जाकर सभी को गुलाल लगाकर बधाई दी। बच्चे भी पीछे नहीं रहे। सभी पिचकारी में रंग भरकर बौछार मारी। इसके अलावा पूर्वजों के स्थानों पर जाकर पूजा-अर्चना की गई।

जागरूकता... सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजर

टीकमगढ़| वक्त के साथ संभल के चलना पड़ता है। जैसे-जैसे आप पर जिम्मेदारी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे आप जिम्मेदार होते जाते हैं। आपको अपनों और अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगती है कि मैं नहीं तो मेरे बच्चों का क्या होगा? इसलिए आप खुद अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करते रहते हैं और करना भी चाहिए।

हम सुरक्षित तो हमारा परिवार सुरक्षित। सुरक्षित रहने के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। हम बात कर रहे हैं, आप सुरक्षित कैसे रहेंगे। आज सड़क पर चलना दूभर हो गया है, लेकिन आप सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं और अपने आप को सुरक्षित कर अपने परिवार को सुरक्षा दे सकते हैं। काल के गाल में समाना का सबसे सटीक उदाहरण है सड़क-वाहन दुर्घटना, जो हमेशा असामयिक मृत्यु का कारण बनती है।

इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सड़क वाहन दुर्घटना एक ऐसा उदाहरण है, जिसे हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर रोक सकते हैं, लेकिन कई बार अपने परिवार का ख्याल नहीं रखकर सड़क सुरक्षा नियमों की उपेक्षा करते हैं।

आयोजन... वृत्ति पोषण पखवाड़ा 22 मार्च को

टीकमगढ़| पोषण अभियान अंंतर्गत, पोषण पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त हुए हैं। इसके अंतर्गत पोषण अभियान के विभिन्न सहयोगी विभाग एवं डवलेपमेंट पार्टनर्स के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। आयोजित होने वाली गतिविधियों में स्वच्छता पखवाड़ा एवं पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों में समन्वय कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम... वृत्तिकर विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन 15 मार्च को

टीकमगढ़| विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन 15 मार्च को उत्सव भवन में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नापतौल, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, बीमा, परिवहन आॅयल कंपनी, बिजली कंपनी, दूरसंचार, स्थानीय निकाय, बैंक आदि द्वारा उपभोक्ताओं को विभागीय जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभागीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सूचना... वृत्तिकर जमा करने की अंतिमतिथि 31 मार्च

टीकमगढ़| वृत्तिकर संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के लिए वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। जीएसटी से पंजीयत व्यवसायी, निजी विद्यालय, चिकित्सक, चिकित्सा व्यवसायी, सीए, वकील, बीमा अभिकर्ता, मदिरा दुकान संचालक, चिटफंड संचालित वाली संस्थाएं या व्यक्ति सहकारी सोसायटी, ट्रांसपोर्टर, कोचिंग संस्थान, चिकित्सालय, जिमसेंटर, धर्मकांटा, होटल, लाज, विवाह, मंडप, वीडियो पार्लर, फाईनेंस, कम्पनी, क्लीनिक, लैब, पैथोलॉजी, क्योस्क, सेंटर आदि 31 मार्च तक अनिवार्यतः वृत्तिकर जमा कराए। जिससे ब्याज एवं वसूली की कार्रवाई से बचा जा सके।

पृथ्वीपुर| नगर के निवाड़ी रोड पावर हाउस के पीछे स्थित शनिदेव मंदिर पर 13 मार्च को संगीतमयी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के पुजारी गोपालदास जोशी ने बताया कि शनिदेव मंदिर पर 13 से 19 मार्च तक संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके कथावाचक पण्डित हरिमोहन शास्त्री बराना अस्सी घाट बनारस के द्वारा की जाएगी। कथा दोपहर 2 से 3 एवं रात्रि 8 से 10 बजे तक होगी। 14 मार्च शनिवार को शनिदेव की महाआरती शाम 7 बजे की जाएगी। इसी के साथ 19 मार्च को कथा का पूजन एवं पूर्णाहुति और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...