पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maharaj Pur News Mp News Organizing Students Made Everyone Attractive By Making Attractive Rangoli

आयोजन...छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर सबका मनमोहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संस्था... समाज सेवियों ने नरसिंह मंदिर परिसर आैर तलैया में की सफाई

रंगपंचमी... पड़रिया धाम में एक दूजे से फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं

उत्सव...आंगनवाड़ी केंद्र में पौधरोपणकरके मनाई रंगपंचमी

कार्यक्रम...दीक्षा दिवस के पहले युवाओं
ने निकाली बाइक रैली


बकस्वाहा | तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर श्री पड़रिया धाम में शनिवार को रंगपंचमी महोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में महंत श्रीकिशोर दास महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में शाम 5 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने एवं क्षेत्र वासियों ने श्री बांके विहारी जी का पूजन अर्चन कर एक दूसरे से फूलों की होली खेली और रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महंत एवं गुरूजी श्रीकिशोरदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर परिसर में संगीतमय फाग भजनों का कार्यक्रम चला। जिसमें कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने किशोर दास के सानिध्य में भगवान बांके विहारी के भजन गाए। ढोलक और नगड़िया की जुगलबंदी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झूमकर , नाचकर बांके विहारी जी की आराधना की।


छतरपुर | शहर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 3 वार्ड नंबर 38 में शनिवार को रचना महिला समिति द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें समिति अध्यक्ष कमला राजपूत के नेतृत्व में महिलाओं ने बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद केंद्र परिसर में ही रंगपंचमी का पर्व मनाया गया, सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता रजक, सहायिका रितु नागर सहित बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं मौजूद रहीं।

छतरपुर | नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प, राष्ट्रीय चेतना एवं विकास मंच, समाज सेवियों और नगरपालिका द्वारा शनिवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नरसिंह मंदिर परिसर और तलैया के मुख्य घाट में सफाई की गई। इस श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट रमेश खरे और समाज सेवी राकेश शर्मा ने तलैया से विसर्जित सामग्री व पॉलीथिन कचरा निकाल कर किया। मुख्य स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डीडी तिवारी द्वारा प्रति शनिवार को चलाए जा रहे इस स्वच्छता श्रमदान के दौरान समाजसेवी एडवोकेट पंकज पाठक, एडवोकेट आनंद शर्मा, भीमसेन ताम्रकार, पूर्व सीएमओ निरंजन वाजपेयी, दददू बाल्मीक, संजेश नायक, बालमुकुंद पौराणिक, आरके मिश्रा, लालचंद्र, साबिर, रानी करोसिया ने श्रमदान करके पॉलीथिन सहित अन्‍य कचरा और गंदगी निकाली। इस अवसर पर मंदिर परिसर के चारों ओर सफाई कर कचरा एकत्र कर ट्रॉली में भरा गया। यह एक ट्रॉली कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया।


भगवां | कस्बा के नवोदय पब्लिक स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही होली मिलन कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर आपस में मिलजुल कर रहने का संकल्प किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगी आकर्षक रंगोली सजाकर, विज्ञान के आधुनिक मॉडल बनाकर एवं निबंध में स्वच्छ भारत के विकास के माध्यम से अपनी अपनी प्रदर्शनी व लेख लिख कर सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संदीप असाटी, संचालक दिलीप विश्वकर्मा, प्राचार्या सीमा विश्वकर्मा, साक्षी जैन , अवधेश राजा , रोशनी राजा, सायरा बानो व कुमकुम लखेरा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

घुवारा | बड़ागांव दिगंबर जैन समाज के नवयुवकों ने मुनि समयसागर महाराज के दीक्षा दिवस के एक दिवस पूर्व दोपहिया वाहनों द्वारा विशाल यात्रा निकाली। घुवारा भगवां होते हुए मुनिश्री की दीक्षा स्थली द्रोणगिरि तक संचालित की । घुवारा नगर में द्रोणप्रांतीय नवयुवक सेवा संघ के उपाध्यक्ष समाजसेवी रविंद्र जैन रवि सपरिवार एवं महेंद्र पवैया चंद्रशेखर पनवारी, शैलेश जैन, अक्षय गोलू सहित अनेक समाजसेवी नवयुवकों ने साथ मिलकर बाइक रैली निकाली। रैली में शामिल युवकों का जगह जगह स्वागत किया गया।
खबरें और भी हैं...