पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • DEREE News Mp News Peanut Grain Exports Likely To Fall In Large Quantities

मूंगफली दाने के निर्यात में बड़ी मात्रा में गिरावट की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| इस वर्ष मूंगफली का उत्पादन गत वर्ष से काफी अधिक मात्रा में होने की आशा है। गुजरात एवं दक्षिण भारत में कटाई में देरी से भावों में मंदी आना तो दूर सटोरियों ने तेजी की स्थिति बना दी है जबकि भविष्य काफी मंदी सूचक बताया जाता है। मूंगफली तेल को छोड़कर अन्य सभी तेलों के भाव काफी घट चुके हैं। आगे-पीछे मूंगफली तेल के भावों का घटना लगभग तय है। नैफेड ने वर्तमान सीजन में सभी राज्यों में मिलाकर 7.18 लाख टन की खरीदी कर ली है जबकि 1.31 लाख टन का स्टॉक है। नैफेड के पास 8.50 लाख टन का स्टॉक जमा हो गया है।

चीन से फैले कोरोना वायरस का प्रकोप विश्व के अनेक देशों में फैल चुका है। सामान्यत: मूंगफली दाने का बड़ी मात्रा में चीन एवं अन्य देशों को निर्यात किया जाता है। भारतीय बाजारों में तेजी की वजह से निर्यात मांग ठप पड़ गई है। कोरोना वायरस से आयात-निर्यात भी बंद है। एपीडा के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 2019 की अवधि में मूंगफली दाने का निर्यात 4.54 लाख टन हुआ जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 3.57 लाख टन का निर्यात हुआ था। उल्लेखनीय है कि निर्यात में सर्वाधिक वृद्धि नवंबर-दिसंबर में हुई है। भारत को अमेरिकी-चीन ट्रेड वॉर का फायदा मिला है। अमेरिका द्वारा चीन पर 25 प्रतिशत भारी आयात शुल्क लगा देने से भारत से निर्यात बढ़ा है। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने के बाद चीन से निर्यात कारोबार फिर से ठप पड़ गया है। इससे निर्यात घटने की आशंका बलवती होती जा रही है।

मूंगफली दाना तेज

जानकारों का मानना है कि निर्यात रूक जाने के बाद भी मूंगफली एवं दाने के भाव तेज चल रहे हैं। फसल कटाई में देरी से मंडियों में आवक कम है। तेजी की प्रमुख वजह यही है। तेल एवं अन्य तिलहनों के भावों को देखते हुए मूंगफली दाना ए‌वं तेल में गिरावट आना तय है। चीन के साथ वियतनाम से भी नए आर्डर मिलना बंद हो गए हैं। हाल ही में विभिन्न देशों में कोरोना वायरस की जो स्थिति बन रही है, उससे अन्य देशों को भी निर्यात बढ़ने के बजाय घटने वाला ही है जबकि तिलहन एवं उत्पाद निर्यात संवर्धन परिषद को आशा है कि देश से कुल निर्यात 6 लाख टन हो जावेगा। मूंगफली की तेजी को देखते हुए नैफेड ने बिक्री भी शुरू कर दी है। उचित भाव मिले, इस हेतु थोड़ी-थोड़ी मात्रा में टेंडर जारी कर रहा है।

खबरें और भी हैं...