- Hindi News
- National
- ORCHHA News Mp News People Get Immersed In Holi Khel Rang Abir Gulal With Shri Ramaraja Sarkar
श्रीरामराजा सरकार के साथ होली खेल रंग अबीर गुलाल में सराबोर हुए लोग
रामलला पर चांदी की पिचकारी से डाला रंग: वनवासी मंदिर में 8 बजे संध्या आरती के बाद राम सभा के साथ हुआ। जिसमें बुंदेलखंड के प्रसिद्ध होली भजन गायक ओमप्रकाश रावत, रजनीश दुबे, उमाशंकर नामदेव, लक्ष्मी कुशवाहा, मोहन परिहार ने होली भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस के बाद मंदिर के आंगन में चांदी की पिचकारी से श्रीरामराजा सरकार व श्रृद्धालु भक्तों पर रंग और गुलाल डालकर होली खेली गई।
भक्तों से होली खेलने आगे वाले चौक में विराजमान हुए: मंदिर में गुरुवार रात 9 से 10 बजे के बीच होली उत्सव को पूरी राजशाही परंपरा के अनुसार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार तीज को दोपहर की राजभोग आरती के बाद रामराजा सरकार भक्तों से होली खेलने गर्भगृह से निकलकर सब से आगे वाले चौक में विराजमान हुए।
ओरछा| धार्मिक नगरी श्रीरामराजा मंदिर में राम लला गोविंद लला जा होरी खेलें राम लला और आज अवध में होरी रे रसिया, जैसे पारम्परिक बुंदेली होली गीतों व श्रीराम सभा के साथ रंग अबीर गुलाल सरावोर राम भक्तों ने रामराजा सरकार के साथ होली खेलकर रंगोत्सव का आनंद लिया। सुबह मंगला आरती में देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होने ओरछा पहुंचे।