पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jatara News Mp News People Have Encroached On The Common Road Farmers Are Having Trouble Getting Out

आम रास्ते पर लोगों ने किया अतिक्रमण, किसानों को निकलने में हो रही परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैदवारा के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने एसडीएम सोनवणे सौरभ को बताया कि गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा खेतों तक पहुंच मार्ग रास्ते को बन्द कर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे खेतों तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।

किसान मोतीलाल निवासी मैदवारा ने बताया कि दबंगों ने बीच रास्ते में अतिक्रमण कर रास्ता बन्द कर दिया है। जिससे खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, फसल खेतों में खड़ी है उसकी देखभाल करने में दिक्कत आ रही है। किसान दीपचन्द्र प्रजापति ने बताया कि रास्ते को बन्द करने से दर्जनों किसान परेशान है। रास्ता खोलने की बात कहते हैं, तो वह लड़ने के लिए आमदा हो जाते हैं, गांव के लोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन दबंग रास्ता खोलने को तैयार नहीं है। इसीलिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। एसडीएम सोनवणे सौरभ का कहना है कि ज्ञापन प्राप्ति के बाद तहसीलदार को भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

जतारा। किसानों ने की एसडीएम से शिकायत।
खबरें और भी हैं...