- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Pg Diploma In Tourism Hotel And Heritage Management
पर्यटन, होटल व विरासत प्रबंधन में हो सकेगा पीजी डिप्लोमा
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि के सभाकक्ष में शुक्रवार को कुलपति प्रो. टीआर थापक द्वारा विवि क्षेत्र में आने वाले नोडल कालेजों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें विवि के प्रबंधन के साथ 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बहादुर सिंह परमार द्वारा परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
साथ ही छतरपुर यूनिवर्सिटी अाैर भाेज अाेपन यूनिवर्सिटी के बीच हुए एमअाेयू के संबंध में भी प्राचार्यांे काे जानकारी दी गई।
इस बैठक के दौरान कुलपति ने बताया कि राजीव गांधी विवि से एमओयू अंतर्गत अनुबंध किया गया। इसमें छात्रों के नामांकन, अंकसूची और विविध कार्यों को समाहित किया गया है। इसी को लेकर 28 फरवरी को राजभवन में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय में मप्र भोज मुक्त विवि भोपाल से शार्ट टर्म कोर्स अनुबंध किया गया है। इसमें छात्रों को प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा क्रम में पर्यटन व होटल प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा, विरासत प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा, कंपनी सेक्रेट्री, आपदा प्रबंधन, कम्प्यूटर अनुप्रयोग, जैव सूचना विज्ञान, किमो सूचना विज्ञान, अस्पताल एवं स्वास्थ्य प्रबंधन, रिमोट सेंसिंग, डायटेटिक्स और चिकित्सकीय पोशण में पीजी डिप्लोमा कराया जाएगा। साथ ही डिप्लोमा क्रम में व्यापार प्रबंधन में डिप्लोमा, प्रबंधन में डिप्लोमा, कम्प्यूटर अनुप्रयोग में डिप्लोमा, पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा और प्रमाण पत्र कोर्स क्रम में मानव अधिकार में प्रमाण पत्र व ग्रामीण विकास में प्रमाण पत्र कोर्स के लिए अनुबंध किया गया है। बैठक के अंत में विवि को श्रेष्ठ, ऊंचाई और गति प्रदान करने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा के साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया गया।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
इस बैठक में ही कुलपति प्रो. टीआर थापक द्वारा विवि की आगामी परीक्षाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें पेपर सेंटर पर उत्तर पुस्तिकाओं को भेजना, पेपर भेजना, परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए प्रत्येक सेंटर पर कैमरे लगवाने को कहा। साथ ही उड़नदस्ता द्वारा नकल रोकने के प्रयास के साथ ही छात्रों को परीक्षा सेंटर में बैठने की व्यवस्था, लाइट, पानी आदि व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।