पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Pits In Place On The Bridge Of Jamni River People Having Trouble Getting Out

जामनी नदी के पुल पर जगह-जगह गड्डे, लोगों को निकलने में हो रही परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओरछा-पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाली जामनी नदी पर रेलिंग का कार्य तो किया गया है, लेकिन वह भी पूरा नहीं। जामनी नदी के पुल पर जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी है। जिस पर लोगों ने डामरीकरण बीटी सड़क निर्माण की मांग की है। ग्राम नैगुवां निवासी संजीव गुप्ता, बृजेन्द्र तिवारी, ग्राम पनिहारी निवासी लखन यादव, पप्पू यादव, रामजीवन यादव, अतर्रा निवासी गुलाब यादव, राकेश पस्तोर, मनोज रावत, दर्रेठा निवासी कैलाश यादव, रहीश यादव सहित कई ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं कलेक्टर से मांग करते हुए कहा कि चन्द्रपुरा से ओरछा तक बीटी सड़क बनाकर डामरीकरण का कार्य किया गया है। वहीं ओरछा की बेतवा नदी के पुल पर भी बीटी सड़क डाली गई है, लेकिन जामनी नदी पर रेलिंग का कार्य और पुल पर बीटी सड़क के निर्माण की मांग निरंतर की जाती रही है। उसके बाद भी आज तक सड़क नहीं बनाई गई है और न ही इस लंबे पुल पर रेलिंग का कार्य पूरा किया गया है। जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालकों और आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई बार तो क्रासिंग के चक्कर में बाइक सवार नदी में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ-साथ एमपीआरडीसी के एमडी से भी इस दिशा में जल्दी ही उचित पहल कर पुल के ऊपर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

पृथ्वीपुर। जामुनी नदी के पुल पर डामरीकरण न होने से सड़की की हालत।
खबरें और भी हैं...