पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lovekush Nagar News Mp News Police Arrested Seven Accused Who Break Into Color

रंग में भंग करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के अवसर पर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हुए रंग में भंग करने वाले सात आरोपियों को गौरिहार पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के साथ गौरिहार तहसीलदार रणमत सिंह भी कार्रवाई के दौरान साथ रहे।

प्रशासन की टीम ने गौरिहार नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण किया। थाना प्रभारी साैरभ त्रिपाठी ने बताया कि गस्ती के दौरान मंगल सिंह पिता शिवराम सिंह, प्रमोद पिता रामकण्ठ राजपूत, नीरज पिता राधेश्याम राजपूत,लख्खू उर्फ महेश्वरीदीन राजपूत सभी कितपुरा गांव के रहने वाले हैं। इनमें से लख्खू राजपूत विभिन्न मामलों के चलते निगरानी शुदा बदमाश है। 5 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। इनके अलावा अजय पिता श्रीविशाल पाल और प्रमोद पिता बाबूलाल पाल दोनों निवासी लवलाश एवं बिल्लू उर्फ भैरम पिता भऊआ प्रजापति निवासी क्यूटी को गिरफ्तार कर शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करने गिरफ्तार करके लवकुशनगर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...