पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Police Arrested Woman With 95 Liters Of Raw Liquor

पुलिस ने 95 लीटर कच्ची शराब सहित महिला को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ामलहरा| थाना क्षेत्र के तहत बड़ामलहरा-घुवारा मार्ग पर स्तिथ टुंडेवार मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कबूतरों के डेरे से छापा मारा। इसमें 95 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के सामान के साथ महिला को गिरफ्तार किया। थाना में पदस्थ उप निरीक्षक मुकेश शाक्य ने एएसआई बीएस घोष, आरक्षक अवधेश यादव ओमकार पटेल महिला आरक्षक भावना चतुर्वेदी के साथ टुंडेवार मन्दिर के बगल में रह रहे कबूतरों (कंजरों) के डेरे से राजकुमारी पति प्रीतम कबूतरा चालीस वर्ष निवासी पृथ्वीपुर श्यावरी तहसील मऊरानीपुर पुर जिला झांसी को पकड़ा।
खबरें और भी हैं...