पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Police Caught A Woman Who Ran Away With One Lakh 30 Thousand Rupees After Being A Bride For Four Days

दुल्हन बनकर चार दिन तक रहने के बाद एक लाख 30 हजार रुपए लेकर भागी महिला, पुलिस ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की मोहंद्रा पुलिस ने भोले भाले लोगों से शादी कर उनसे रुपए एेंठने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। हाल ही में आरोपी महिला ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक युवक से शादी की और 1.30 लाख रुपए लेकर भाग गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रानू उर्फ सुधा पति राजेश सिंह ठाकुर निवासी बरेला थाना बरही जिला कटनी ने 3 फरवरी को प्रदीप गुप्ता के साथ शादी की। इस शादी के एवज में उसने अपने दलाल रामनारायण राजपूत के माध्यम से मोहंद्रा प्रदीप गुप्ता पिता सुदर्शन गुप्ता से 1 लाख 30 हजार रुपए की राशि एेंठ ली थी। इसके बाद दिनांक 16 फरवरी को आरोपी महिला अपनी गिरोह में शामिल सदस्य महिला मधु उर्फ केशकली पति स्व. लक्कू सेन निवासी पुरवारा मैहर जिला सतना के साथ भाग गई। प|ी के इस तरह से भाग जाने की घटना के बाद प्रदीप ने मोहंद्रा चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई। सिमरिया थाने में आरोपियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 420, 494, 495 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा अपनी पहचान के संबंध में जो दस्तावेज आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया था, वह भी फर्जी पाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए निर्देश पर थाना प्रभारी सिमरिया सुबोध मिश्रा और सहायक उपनिरीक्षक चौकी मोहंद्रा रामऔतार पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाएं रानू उर्फ सुधा पति राजेश सिंह ठाकुर और उसकी सहेली मधु को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों ग्राम घटारी थाना अमानगंज के रामनारायण राजपूत के माध्यम से अविवाहित लोगों से रुपए लेकर शादी कर 3-4 दिन उसके घर में रहकर जेवर लेकर भाग जाती हैं। फिर किसी और को अपने जाल में फंसाकर दूसरी घटना को अंजाम देते हैं महिलाओं ने यह भी बताया कि हम लोगों द्वारा इसी तरह की घटनाएं पूर्व में टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में भी घटित की गई है।

खबरें और भी हैं...