छुरा लेकर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
बड़ामलहरा| बड़ामलहरा नगर के अस्पताल तिराहा पर छुरा लेकर उत्पात मचा रहे युवक को पुलिस ने छुरा सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार थाना में पदस्थ एएसआई नाथूराम दुबे नगर गश्त पर निकले। दोपहर में अस्पताल तिराहा से गोपाल पिता बड़े बंदू आदिवासी 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 2 बड़ामलहरा को छुरा लेकर अपने पिता एवम अन्य राहगीरों को डराते हुए उत्पात मचा रहे उक्त युवक को छुरा सहित दबोच लिया।