पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Police Caught The Accused Of Pipement Theft And Sent To Jail

पिपरमेंट चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाराजपुर | थाना पुलिस ने जनवरी माह में ग्राम टटम में हुई करीब 13 लाख कीमत के पिपरमेंट चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। महाराजपुर थाना के ग्राम टटम के राकेश पिता नाथूराम सोनी की दुकान से 12 जनवरी को चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 5 ड्रम 2 केन पिपरमेंट तेल चोरी किया था। इस एक हजार लीटर पिपरमेंट की जनवरी माह में कीमत 13 लाख रुपए थी। महाराजपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक छतरपुर के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया। टीम द्वारा लगातार संदेहियों से पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर संदेही खलबल पाल नामक व्यक्ति से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ पिपरमेंट चोरी करना क़ुबूल कर दिया। खलबल पाल के कब्जे से पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कार को भी जब्त कर लिया। आरोपी खलबल पाल को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं उसके साथियों की महाराजपुर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी अरुण शर्मा, आरक्षक दीपक मिश्रा, सुनील अरजरिया, मिहीलाल, रावेंद्र, सुबेद खान, विजय कुमार आदि का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं...