रेत से ओवरलोड दो ट्रैक्टरों को घुवारा पुलिस ने पकड़ा
घुवारा | उप थाना घुवारा पुलिस ने सोरखी रोड पर विश्वा गांव के पास रेत से ओवरलोड 2 ट्रेक्टर ट्रालियों को पकड़ा है। दोनों वाहनों के ड्राइवर मौके से भाग निकले। उप थाना प्रभारी वीरेंद्र परस्ते ने बताया कि पकड़ा गया ट्रेक्टर महिंद्रा कंपनी का 275 लाल रंग और दूसरा स्वराज 744 नीले रंग का है, दोनों में रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ट्रेक्टर क्रमश: हरिराम यादव एवं प्यारेलाल पाल निवासी नवीन सोरखी के हैं। दोनों वाहनों पर कार्रवाई कर आगे की कार्रवाई के लिए फाइल खनिज विभाग को सौंप दी है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मनोज गोस्वामी, आरक्षक अभिनाश रिछारिया, सतेंद्र यादव, विजय यादव, फूलसिंह, राजेश कश्यप शामिल रहे।