- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Police Conducted A Raid Action And Caught The Factory Of Making Indigenous Cuttings And Illegal Weapons
छापामार कार्रवाई कर पुलिस ने देशी कट्टे और अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कदारी गांव में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार करते हुए कट्टा बनाने के दौरान इस्तेमाल होने वाले ओजार भी जब्त किए हैं। बुधवार की शाम पुलिस ने प्रेस वार्ता करते हुए मामले का खुलास किया है। इस खुलासे के दौरान एएसपी सौरभ कुमार, सीएसपी उमेशचंद्र शुक्ला सहित टीआई मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि पन्ना रोड स्थित कदारी गांव में अवैध रूप से संचालित कट्टा बनाने की फैक्ट्री की जानकारी मुखबिर ने दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार की सुबह संबंधित स्थान पर छापामारा कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में कट्टा बनाने की सामग्री जब्त करते हुए मौके से अवैध फैक्ट्री संचालक देवीदीन विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से गांव का देवीदीन यह अवैध धंधा कर रहा है। पुलिस को सक होने पर इस पर नजर रखने के लिए एक मुखबिर को लगाया गया था। इस छापामार कार्रवाई के दौरान टीआई सहित एसआई बृजेंद्र कुमार, रवि प्रताप, प्रधान आरक्षक सतीश, आरक्षक हरचरण, धर्मेंद्र, दिनेश की मुख्य भूमिका रही।
मामले की गहराई से जांच की जा रही है: टीआई विनायक शुक्ला ने बताया कि अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ने के बाद पुलिस आरोपी देवीदीन विश्वकर्मा से पूछताछ कर रही है। यह आरोपी कब से हथियार बना रहा है और कहां-कहां सप्लाई करता था।
मौके से पुलिस ने यह सामग्री की जब्त
इस छापामार कार्रवाई के दौरान 12 बोर के दो देशी कट्टे, एक 32 बोर का अाधा बना हुआ कारतूस, 7 लोहे के आधे बने हुए कट्टे के फ्रेम, 5 लोहे की नालें, 3 बड़ी स्प्रिंग, 25 छोटी स्प्रिंग, 2 ट्रिगर, 4 लोहे के हेमर, छह 12 बोर के खाली कारतूस, एक 315 बोर का कारतूस, 315 बोर के 3 खाली कारतूस, लोहा काटने की 4 आरी, लोहे की 5 रेती, 2 हथौड़े, 2 पेंचकस, 1 ड्रिल मशीन, एक ग्लेंडर मशीन, एक लोहे की बांक, लोहे की निहारी, लोहे की 4 सुम्मी, 24 बट बनाने की लकड़ी के टुकड़ों के अलावा अन्य औजार जप्त किए हैं।