- Hindi News
- National
- Maharaj Pur News Mp News Police Sent Permanent Warranty Absconding For Two Years
पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को भेजा जेल
बमीठा | बमीठा थाना की चंद्रनगर चौकी पुलिस ने एक मामले में 2 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 2 साल पहले ग्राम राजगढ़ निवासी अनारी लाल अहिरवार के खिलाफ चौकी में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया था। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी डीडी शाक्य ने पुलिस बल के साथ टौरियाटेक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।