- Hindi News
- National
- Prithvipur News Mp News Prithvipur Honored Women On International Women39s Day
पृथ्वीपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया
पृथ्वीपुर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के राज मॉडर्न हाईस्कूल में महिला शिक्षकों का संस्था की ओर से नारी शक्ति के रूप में सम्मानित किया गया। राज मॉडर्न हाईस्कूल के प्रबंधक शेख मुजफ्फर अली ने महिला सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति का प्रथम आंदोलन अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर में 1908 में अपने अधिकारों के लिए किया और बाद में 1911 में वोट का अधिकार लेने के लिए रूस में हुआ। बाद में महिला शक्ति के कई उदाहरण इतिहास में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई बेटी जन्म लेती है, तो सभी कहते हैं, कि लक्ष्मी घर में आई है, लेकिन बेटा के पैदा होने पर कभी कोई नहीं कहता की भगवान विष्णु घर में आए हैं। सरस्वती देवी जिन्होंने हमें विद्या प्रदान की वह भी महिला शक्ति ही है, दुर्गा माता जिन्होंने कई राक्षसों और पापियों का संहार किया वह भी महिला शक्ति है। आज महिलाएं बस और ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक चला रही हैं। अग्नि-5 मिशाइल भी एक महिला वैज्ञानिक ने ही बनाई है।