- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Programs Being Run For Mineralization Of Base Metals Mp
बेसधातु के खनिजीकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम : सांसद
सांसद डाॅ. वीरेन्द्र खटीक ने लोकसभा में प्रश्नकाल में खनिजों के अन्वेषण करने के लिए सर्वेक्षण के विषय में प्रश्न उठाया। उन्होंने पूछा कि सरकार ने देश में खनिजों का अन्वेषण करने के लिए कोई सर्वेक्षण परीक्षण किया है एवं क्या बुंदेलखंड क्षेत्र में खनिजों का अन्वेषण करने के लिए कोई सर्वेक्षण परीक्षण किया गया है।
भारत सरकार के खान एवं काेयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने उत्तर में बताया कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण व खान मंत्रालय का एक संबद्ध कार्यालय खनिज संसाधनों में वृद्धि के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क क्लासीफिकेशन तथा मिनरल एविडेंस और मिनरल कंटेट नियम एमईएमसी 2015 के दिशा निर्देंशों का अनुपालन कर अपने वार्षिक कार्य सत्र कायक्रमों के अनुसार देशभर में विभिन्न स्तरों आवीक्षण सर्वेक्षण जी4, प्रारंभिक गवेक्षण जी3 तथा सामान्य गवेषण जी2 के तहत लौह अयस्क, मैंगनीज, क्रोमाइट, स्वर्ण, प्लेटिनम तत्व समूह, बेस धातु, दुर्लभ मृदा तत्वों व दुर्लभ खनिजों, मोलीबडेनम, निकिल, टंगस्टन, लिथियम, वेनेडियम, चूना पत्थर, बाॅक्साइट, ग्रेफाइट, पोटाश, जिप्सम, फाॅस्फोराइट, कोयला, लिग्नाइट जैसे विविध खनिजों के लिए खनिजों गवेषण करता है।
सर्वेक्षण एवं गवेषण सतत प्रक्रियाएं हैं। जीएसआई ने अपने वर्तमान कार्य सत्र 2019-20 के दौरान विविध खनिजों के लिए जी3, जी4 स्तरों पर 7 खनिज गवेषण कार्यक्रम तथा मप्र व उप्र के भागों में पड़ने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संभावित खनिजीकृत क्षेत्र की पहचान के लिए 2 रीजनल मिनरल टारगेटिंग आरएमटी कार्यक्रम शुरू किए हैं।
खनिज गवेषण कार्यक्रम अंतर्गत मप्र और उप्र के पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ-साथ टीकमगढ़ छतरपुर में बल्देवगढ़, खरगापुर, धनेरा एवं मगरी क्षेत्र में बेस धातु,
छतरपुर के बेंदारी, विक्रमपुरा परा में मोलीबडेनम एवं सांदनी क्षेत्र में दुर्लभ धातुओं के सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उप्र के ललितपुर एवं झांसी और मप्र के शिवपुरी और टीकमगढ़ जिले में बेसधातु व दुर्लभ मृदा तत्व खनिजीकरण के लिए रीजनल मिनरल टारगेटिंग कार्यक्रम के अंतर्गत काम किया जा रहा है।