पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Proposals For Many Construction Works Were Passed In The Meeting Of Public Participation Committee

जनभागीदारी समिति की बैठक में कई निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हुए पास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पृथ्वीपुर| नगर के ओरछा रोड स्थित शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों रुपए के विकास कार्यो के प्रस्ताव पास किए गए। नगर के शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर की जनभागीदारी समिति के एसपी रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के उपाध्यक्ष कुशल सिंह गौतम एसडीएम उपस्थित थे। बैठक का संचालन सचिव प्राचार्य डॉक्टर डीएस यादव ने किया। समिति ने महाविद्यालय के विकास के लिए 12 लाख से अधिक के प्रस्ताव पास किए। बैठक में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एसपी रावत, शेख मुजफ्फर अली, डीपी अहिरवार, खलील खान, प्राचार्य आरडी वर्मा, प्राचार्य आरपी भारती, प्राचार्य एनआर भारती एवं कालेज प्रतिनिधि सिद्धार्थ श्रीनेत, डाॅ शशिकांत खरे और पूर्व छात्र के रूप में अमित कुमार वर्मा तथा गौरव मेवाफरोश मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...