अनंतिम चयन सूची का प्रकाशन
एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया गया। महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्र मड़वाजुगलपुरा कार्यकर्ता पद पर प्रार्थना यादव का अनंतिम चयन किया गया। यह कार्यकर्ता के चयन पर कुल सात दिवस में कार्यालयीन समय पर प्रमाण सहित दावे आपत्ति 12 मार्च तक की जा सकती है। उसके बाद दावे आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।