पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Ramraja Sarkar Will Play Holi Today With Silver Atomizer In Orchha

ओरछा में चांदी की पिचकारी से रामराजा सरकार आज खेलेंगे होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओरछा | धार्मिक नगरी के श्रीरामराजा मंदिर में गुरुवार रात 10 बजे होली उत्सव पूरी राजशाही परंपरा के अनुसार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दूसरे दिन 13 मार्च सुबह 5 बजे मंदिर में श्रीरामराजा सरकार की मंगला आरती होगी। रंगों के इस महापर्व पर 9 मार्च की रात में नगर के प्रमुख मोहल्लों में व मंदिर परिसर के अंदर होलिका दहन किया गया। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामराजा सरकार भक्तों से होली खेलने गर्भगृह से निकलकर चौक में विराजमान होंगे। भगवान से होली खेलने बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओरछा पहुंचने लगे हैं। इस मौके पर बुंदेली फागों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की टोलियां भी मंदिर परिसर में भजन कीर्तन करेंगे। इस अद्भुत नजारे को देखने बुंदेलखंड सहित बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी रामराजा मंदिर में मौजूद रहेंगे। होली महोत्सव का कार्यक्रम गुरुवार रात 10 बजे से शुरू होगा। देर रात तक फगुआरों की टोलियां मंदिर परिसर में बुंदेली फागें गाकर महोत्सव को यादगार बनाएंगी।
खबरें और भी हैं...