पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jatara News Mp News Rang Panchami Festival Celebrated With Brotherhood Sung Songs Together

भाइचारे के साथ मनाया रंग पंचमी महोत्सव, मिलकर गाए फाग गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले भर की सामाजिक संस्थान और समाज के लोगों ने रंग पंचमी और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान समाज के लोगों ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। पाल समाज के लोगों ने संकल्प भी लिया।

नगर में रंग पंचमी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष राजकुमार पाठक के बड़ागांव निवास ब्रजधाम में रंगपंचमी महोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। वहीं लोगों को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे लोगों से भाईचारा बनाने का संदेश दिया।

रंगपंचमी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लोगों ने साज बाज के साथ फाग महोत्सव के गीत गए। रैकवार कमेटी के सदस्यों ने ढोलक नगड़िया की ताल पर जमकर नृत्य किया। इस आयोजन में नगर व क्षेत्र के लोग शामिल रहे विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पाठक ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष रंग पंचमी त्योहार पर सद्भावना एवं भाईचारा बनाए रखे जाने को लेकर रंग पंचमी महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। जिससे एक दूसरे व्यक्ति का भाईचारा और पुरानी परंपरागत लोगों में बनी रहे। किसी की कितनी भी रंजिश हो लेकिन इस दिन सभी वाद विवादों को भूलकर भाईचारे के साथ गले मिलकर रंजिशें खत्म करना चाहिए।

सामाजिक बुराइयों को दूर करने का लिया संकल्प

बड़ागांव धसान। फाग गीत गाकर लोगों ने मनाई रंग पंचमी।

जतारा| कुण्ड पहाड़ी मैदान में लगभग एक दर्जन ग्रामों के पाल समाज के लोगों ने रंग पंचमी पर बैठक आयोजित की। जिसमें सभी को सामाजिक बुराईयों को हर कीमत पर मिठाने के लिए संकल्प दिलाया। पाल समाज ने संकल्प लिया कि वह बाल-विवाह मृतक भोज, विवाह में फिजूल खर्ची, दहेज लेने, जैसी बुराईयों को समाज से अलग करने के लिए कृत संकल्प होकर काम करेगा। पाल समाज मुखिया काशीराम पाल ने कहा कि आज सामाजिक बुराईयां समाज के लिए घातक बन गई है। इन्हें मिलकर ही खत्म करना होगा। भूरे पाल ने कहा कि हम सब आज बुराईयों से संकल्प लेकर गांव-गांव जाकर काम करेगें। कक्षा 11वीं के छात्र नीतेश पाल ने कहा कि सामाजिक बुराईयों से निजात के लिए हम युवाओं को जागरुक करेगें और मिलकर काम करेगें। इस अवसर सत्यपाल पाल, प्रागी पाल, हल्के राम, जयहिंद सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...