पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Reward Of 5 Thousand Rupees Lost On The Arrest Of Four Araepias

चार अाराेपियाें की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घाेषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसपी कुमार सौरभ ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी पर संयुक्त रूप से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही एक अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार घोषित किया है।

सिविल लाइन थाना के एक अपराध में आरोपीगण प्रकाश पिता कालीचरण पटेल उम्र 36 वर्ष, गिरजा पिता गोपी पटेल उम्र 60 वर्ष और रज्जू पिता गौरीशंकर पटेल उम्र 38 वर्ष निवासी बम्हौरी बहादुर जू थाना राजनगर और शिवम उर्फ शिवप्रताप सिंह पिता नारायण सिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष गौमाकला राजनगर की गिरफ्तारी पर संयुक्त रूप से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

वहीं शाहगढ़ थाने में दर्ज प्रकरण में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि घोषित की है। आरोपियों को गिरफ्तार करने या गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को नकद इनाम दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...