पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tikamgarh News Mp News Sagar Maharaj39s Initiation Day Celebrated In Munishree Time

मुनिश्री समय सागर महाराज का मनाया गया दीक्षा दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़ागांव मंदिर में हजारों की तादात में शामिल हुए श्रद्धालु

नगर के सिद्धक्षेत्र बड़ागांव मंदिर में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावी मुनिश्री समय सागर महाराज का 41वां दीक्षा समारोह बड़े ही धूमधाम समारोह मनाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में गुरु भक्त सम्मिलित हुए।

सुबह से शांति धारा विधान 41 जोड़ों के साथ आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे से मां जिनवाणी को लेकर भव्य जुलूस निकाला गया। जोगी नगर के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचा। इसके बाद आदर्शमति माताजी के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मंगला चरण प्रतिभास्थली की बहनों द्वारा किया गया। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन रमेश चंद बंडा ने किया। शास्त्र भेंट विजय कुमार किशनगढ़ ने सौभाग्य प्राप्त किया। प्रतिभा स्थली पपौरा की बच्चियों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद आचार्यश्री के पूजन के लिए अष्ट द्रव्य सजाकर बड़े ही भक्ति भाव के साथ पूजन हुआ। जिसमें अनुनय बालिका मंडल लार महिला मंडल घुवारा बालिका मंडल बंधा, आहार, बड़ामलहरा, टीकमगढ़, द्रोणागिरी बंडा, बड़ागांव धसान कि सभी मंडलों ने एक-एक कर बड़े ही भक्ति भाव से पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन बाल ब्रह्मचारी अशोक लिधौरा ने किया।

बड़ागांव धसान। प्रवचन सुनते भक्त। इनसेट: विराजमान मुनि श्री
खबरें और भी हैं...