- Hindi News
- National
- Lovekush Nagar News Mp News Salvation Is Attained Only By Performing Rituals And Following Self Discipline Pandit Shivakant Shastri
सत्कर्म करने और सत्मार्ग पर चलने से ही मिलता है मोक्ष : पंडित शिवाकांत शास्त्री
नगर के वार्ड नंबर 11 लवकुशनगर मंदिर के समीप श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नगर में गाजे-बाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बग्घी पर भगवान की झांकी निकाली गई, बग्घी पर सवार होकर कथा व्यास पं. शिवाकांत शास्त्री निकले। वहीं आगे-आगे आकर्षक परिधान में सुसज्जित होकर महिलाएं चल रही थीं। धर्मध्वज पताका लिए उत्साही युवा जयकारे लगाते झूमते नाचते चल रहे थे।
कलश यात्रा के आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद भागवत बैठकी एवं पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे से कथा शुरू हुई। पहले दिन कथा व्यास शिवाकांत शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। सत्मार्ग पर चलने और सत्कर्म करने से ही मनुष्य को मोक्ष मिलता है। अन्यथा वह माया मोह में इधर-उधर भटकता फिरता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रसंग के माध्यम से बताया नारद जी ने भक्ति के दुख का निवारण किया और सत्कर्म के लिए प्रेरित किया। मुख्य यजमान के रूप में विजय सिंह दादा और उनकी धर्मप|ी ज्ञान कुंवर मौजूद रहीं।
परीक्षित और सुखदेव जन्म की कथा आज
भागवत कथा के दूसरे दिन आज रविवार को महाराज पारीक्षित जन्म, पारीक्षित श्राप की कथा सुनाई जाएगी। इसके साथ ही सुखदेव जन्म की कथा सुनाई जाएगी। आयोजन कर्ता योगेंद्र प्रताप सिंह बाबूराम ने धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।