पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Samvatsar To Change From 25 March Chaitra Shukla Pratipada

25 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से बदलेगा संवत्सर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार 25 मार्च से हिंदू पंचांग का नव संवत्सर प्रमादी शुरू होगा। पंचांग भेद के अनुसार आनंद नाम का उल्लेख भी मिल रहा है। चूंकि नव संवत्सर बुधवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसके राजा बुध होगें और मंत्री चन्द्रमा होगा।

बुध के प्रभाव से देश में धर्म व आध्यात्म की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा। धनधान्य, सुख सुविधा, कला संगीत की वृद्धि होगी। व्यापारियों खासतौर से महिलाओं के लिए आने वाला नव संवत्सर लाभदाई सिद्ध होगा।

सेनापति सूर्य सेना का बढ़ाएंगे प्रभाव


पंडित श्री पांडे के अनुसार संवत्सर में सेना के स्वामी यानि सेनापति सूर्य है। इसलिए सेना में कठोर नियम बनेंगे। विश्व में सेना का वैभव बढ़ेगा। सेना का इस साल में अत्याधुनिक हथियार मिलेंगे। सरकार कुछ और कठोर कानून लाएगी। जिससे देश में कानून का विरोध बढ़ेगा। जातिगत हिंसा बढ़ने के साथ जमीन और भवनों के दामों में वृद्धि होगी।


देवी मंदिरों में होंगे धार्मिक आयोजन

बता दें कि चैत्रीय नवरात्र यानि 25 मार्च से देवी मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के साथ जप, अनुष्ठान शुरू होगें। मंदिरों में इसकी तैयारियां शुरू हो जाएगी। शहर में स्थित गांव की देवी मंदिर में नवरात्र पर मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीराम नवमी पर शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा की तैयारियों श्रीराम सेवा समिति द्वारा शुरू कर दी कई है।

पंडित सतानंद पांडे ने बताया कि 25 मार्च से हिंदू पंचांग का नया साल नव संवत्सर शुरू होगा। इस दिन से संवत 2077 शुरू हो जाएगा। इसका नाम प्रमादी होगा। पंचांग भेद में किन्हीं पंचागों में आनंद नाम का उल्लेख भी मिल रहा है। मंत्री का चन्द्रमा रहेंगे। संवत्सर का स्थान वैश्य के घर होने से व्यापारिक तेजी देखने को मिलेगा। वहीं चंद्रमा मंत्री है, इसलिए देश का वैभव बढ़ेगा।

चंद्रमा तेज गति से चलते है, इसलिए देश में कोई भी स्थिति स्थिर नहीं रहेगी। उतार चढ़ाव का माहौल बना रहेगा। दूध व सफेद वस्तुओं का उत्पादन इस साल बढ़ेगा। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार नव संवत्सर के दिन की माता दुर्गा के देवताओं के बीच कार्य विभाजन किया था। इसी दिन से देवताओं को प्रकृति के संचालन की शक्ति प्रदान की गई थी। इसीलिए हिंदू धर्म में इसे नए साल के रूप में मनाया जाता है।

व्यापारियों व खासतौर से महिलाओं के लिए आने वाला नव संवत्सर लाभदायी सिद्ध होगा


ज्योतिष ज्ञान : बुध राजा होंगे और चंद्रमा मंत्री, वैभव बढ़ेगा, आर्थिक उन्नति के हालात बनेंगे

देश को आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा : पंडित के अनुसार 25 मार्च बुधवार को नव संवत्सर की शुरूआत बुधवार को रेवती नक्षत्र व मीन राशिगत चन्द्रमा के गोचर मेंं हो रही है। यह एक शुभ संयोग है। जो देश को आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला होगा।
खबरें और भी हैं...