- Hindi News
- National
- BALDEVGARH News Mp News Sarpanch Sent The Wages Of Kapil Dhara Well Of The Beneficiary To The Account Of The Loved Ones
हितग्राही के कपिल धारा कुएं की मजदूरी सरपंच ने चहेतों के खाते में भिजवाई
जनपद क्षेत्र में आए दिन ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक के किए गए भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन जिले में बैठे उनके समर्थकों की बदौलत संबंधितों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हाल ही में एक ताजा मामला ग्राम पंचायत लोहर्रा के ग्राम सुकोरा का सामने आया है।
जिसमें सरपंच ने कपिल धारा कुआं की स्वीकृति के बदले 8000 रुपए का लेन-देन का आरोप लगाया गया है और कूप की मजदूरी अपने चहेते के खाते में डलवाने की बात सामने आई है। ग्राम पंचायत लुहर्रा के ग्राम सुकोरा निवासी लखन पिता हरदास ढीमर ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि वह कृषि कार्य करता है। वर्ष 2017-2018 में कृषि की सिंचाई के लिए सरपंच ग्राम पंचायत लुहर्रा के द्वारा कपिलधारा कूप की स्वीकृत कराने के बदले 8000 रुपए लिए थे, लेकिन आज दिनांक तक सरपंच द्वारा कपिल धारा कूप पूर्ण नहीं कराया गया। हितग्राही द्वारा जो अपने स्वयं के व्यय पर मजदूर कूप निर्माण के दौरान लगाए थे उसकी मजदूरी सरपंच द्वारा मस्टररोल में फर्जी मजदूरों के नाम दर्शा कर राशि हड़प ली, जबकि हितग्राही ने अपने व्यय से मजदूर लगाकर करीब 8 फीट कुआं खुदवाया था। वह पिछले 1 वर्ष से वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार ज्ञापन शपथपत्र के साथ आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
बल्देवगढ़। कपिल धारा कूप का नहीं हो पाया निर्माण कार्य।