पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BALDEVGARH News Mp News Schools Will Be Short Only Exams To Prevent Corona Infection

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों में छुट्‌टी, सिर्फ परीक्षाएं होंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

12वीं में 35 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बल्देवगढ़। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा के कक्षा बारहवीं के भौतिक शास्त्र, इतिहास, व्यवसायिक अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा ब्लॉक के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। भौतिक शास्त्र में दर्ज 512 छात्रों में से 502 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, 10 छात्र अनुपस्थित थे, वहीं इतिहास विषय का पेपर 5 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। जिसमें 239 छात्र छात्राओं में से 226 छात्र परीक्षा में शामिल और 13 छात्र अनुपस्थित थे। व्यवसायिक अर्थशास्त्र विषय के पेपर दो परीक्षा केंद्रों पर हुई। जिसमें दर्ज सभी 5 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं एग्रीकल्चर सब्जेक्ट में दर्ज 189 छात्रों में से 177 छात्र परीक्षा में शामिल और 12 छात्र अनुपस्थित रहे। ब्लॉक के परीक्षा केंद्रों का बीईओ, कृषि उपसंचालक, तहसीलदार खरगापुर एवं बल्देवगढ़ तहसीलदार, जनपद सीईओ, नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया।

टीकमगढ़| राज्य शासन ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं उससे जनित बीमारी से बचाव के लिए प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने सभी स्कूलों काे इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि कक्षा पांचवी अौर आठवीं की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं अौर 12वीं की वार्षिक परीक्षाअों(चाहे वे किसी भी सक्षम बोर्ड-प्रबंधन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही हों) का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किया जाएगा। अवकाश अवधि में समस्त शासकीय विद्यालयों में समस्त शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय अौर अकादमिक कार्य संपादित करेंगे। निजी विद्यालय शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ की विद्यालय में उपस्थिति के संबंध में अपने स्तर पर स्वविवेक से निर्णय ले सकेंगे।
खबरें और भी हैं...