पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Seven Accused Opened Fire On Farmer Grandchildren Saved Lives By Gathering People

सात आरोपियों ने किसान पर की फायरिंग, पोतियों ने लोगों को इकट्‌ठा कर बचाई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौगांव थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर रविवार की दोपहर गांव के 7 आरोपियों ने मिलकर दिव्यांग बुजुर्ग किसान पर हमला कर जिया। आरोपियों ने फायरिंग की जिससे एक गोली किसान के सिर में भी लगी है। हमले के दौरान बुजुर्ग किसान के साथ मौजूद उसकी दो पोतियों ने चिल्ला-चिल्लाकर खेतों में काम कर रहे किसानों को एकत्र किया। ग्रामीणों के आने से आरोपी फरार हो गए। गोली सिर में धंसने के बजाए बाहर निकल जाने के कारण अब बुजुर्ग की हालात खतरे से है। महिला दिवस के दिन दो बच्चियां अपने दादा की जान बचाने में सफल रहीं।

जानकारी के अनुसार चौखड़ा गांव का खूबचंद्र यादव अपने परिवार के साथ मिलकर गांव के मदन गोपाल पिता हलके यादव उम्र 60 वर्ष की 125 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पर मदन के कारण यह लोग जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। इस बात को लेकर रविवार की दोपहर खूबचंद्र यादव अपने परिवार के कामता यादव, रतन यादव, राकेश यादव, श्रीराम यादव, लखन और अर्जुन यादव के साथ उसके खेत पर पहुंचा और जान से मारने के इरादे से मदन गोपाल पर हमला कर जिया। आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर जिया। पर मौके पर मौजूद मदन की पोतियों मौसम यादव और जिया यादव ने चिल्लाना शुरू कर जिया। बच्चियों का शोर सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद किसान उनकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आने से आरोपी मौके से भाग गए। इस फयरिंग के दौरान एक गोली मदन के सिर में लग गई और वह घायल हो गया।

125 एकड़ जमीन में कब्जा करना चाहते हंै आरोपी

डॉक्टर तलाशते रहे सिर में गोली

भी आरोपी मौके से फरार : इस मामले में टीआई बीएन शर्मा ने बताया कि घायल की शिकायत पर आरोपी खूबचंद्र यादव, कामता, रतन, राकेश, श्रीराम, लखन और अर्जुन यादव पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रकाश यादव ने बताया कि 1980 में खूबचंद्र यादव ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर घायल मदन के पिता हलके यादव की हत्या कर दी थी। इस हत्या के आरोप में खूबचंद्र यादव जेल से सजा काटकर कुछ दिन पहले ही आया है। अब आरोपी खूबचंद्र परिवार के साथ मिलकर मदन की 125 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर इन लोगों ने रविवार की दोपहर हमला करते हुए चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल की पाेती जिया

घायल की पाेती माैसम

जानकारी के अनुसार चौखड़ा गांव का खूबचंद्र यादव अपने परिवार के साथ मिलकर गांव के मदन गोपाल पिता हलके यादव उम्र 60 वर्ष की 125 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। पर मदन के कारण यह लोग जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। इस बात को लेकर रविवार की दोपहर खूबचंद्र यादव अपने परिवार के कामता यादव, रतन यादव, राकेश यादव, श्रीराम यादव, लखन और अर्जुन यादव के साथ उसके खेत पर पहुंचा और जान से मारने के इरादे से मदन गोपाल पर हमला कर जिया। आरोपियों ने फायरिंग करना शुरू कर जिया। पर मौके पर मौजूद मदन की पोतियों मौसम यादव और जिया यादव ने चिल्लाना शुरू कर जिया। बच्चियों का शोर सुनकर आस-पास के खेतों में मौजूद किसान उनकी ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आने से आरोपी मौके से भाग गए। इस फयरिंग के दौरान एक गोली मदन के सिर में लग गई और वह घायल हो गया।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल 100 पुलिस को कॉल करते हुए माैके पर बुलाते हुए घायल को नौगांव के अस्पताल पहुंचाया। यहां के ड्यूटी डॉक्टर ने घायल के सिर का प्राथमिक उपचार करते हुए आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर जिया। घटना की जानकारी लगते ही एफएसएल अधिकारी ऋतेष चंद्र शुक्ला टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और जांच की।

इसके बाद वे अपनी टीम के साथ चौखड़ा गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया। इसके साथ ही नौगांव टीआई बीएन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का इन आरेापियों पर मामला दर्ज किया।

जिला अस्पताल लेकर पहुंचे घायल के परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर से कह दिया कि घायल मदन गोपाल के सिर में गोली फंसी हुई है। जानकारी के आधार पर ड्यूटी डॉ. सत्यम चौरसिया ने घायल को ऑपरेशन थिएटर भेजा और पट्‌टी खोलकर देखा, पर गोली नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सर्जन डॉ. सुषमा खरे को बुलवाते हुए चैकअप कराया। इसके बाद भी गोली नहीं मिली तो एक्सरे ऑपरेटर को बुलाकर एक्सरे कराया गया। तब कहीं जाकर सिर में गोली न होने की सही जानकारी लगी।
खबरें और भी हैं...