पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maharaj Pur News Mp News Shabby Balcony Of Old House Collapsed Workers Injured Admitted

पुराने मकान का जर्जर छज्जा गिरा, श्रमिक घायल, भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंदला| नगर के वार्ड नंबर 7 में गुरुवार सुबह मिश्रा मेडिकल स्टोर के बाजू में बने एक पुराने मकान का जर्जर छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर में स्थित पुराने मकान में मरम्मत कार्य चल रहा था, श्रमिक रमेश पिता लक्ष्मण पाल निवासी कटरा बरकोला तहसील नरेनी हाल निवासी चंदला गुरुवार सुबह मकान के बाहरी हिस्से में निकले पुराने छज्जा पर बैठकर कर छैनी हथौड़ा से कार्य कर रहा था। तभी यह जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। जिसे श्रमिक रमेश पाल नीचे गिर गया, उसके ऊपर मलबा भी आ गिरा। इसी दौरान थाना में पदस्थ आरक्षक सरवेंद्र राजपूत अपनी निजी कार से वहां से निकले। उन्होंने रुककर तत्काल घायल श्रमिक को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसका इलाज किया, इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। थाना पुलिस इस मामले की जांच
खबरें और भी हैं...