समाजसेवी महिलाओं काे किया गया सम्मानित
नगर के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में एंजिल पब्लिक स्कूल में नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। कुछ क्षेत्रों में यह दिवस अपना राजनीतिक मूलस्वरूप खो चुका है, अब यह मात्र महिलाओं के प्रति अपने प्यार को अभिव्यक्त करने के लिए एक तरह से मातृ दिवस और वेलेंटाइन डे की ही तरह बस एक अवसर बन कर रह गया हैं। हालांकि, अन्य क्षेत्रों में, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार विषयवस्तु के साथ महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अभी भी इसे बड़े जोर-शोर से मनाया जाता हैं। कार्यक्रम के दौरान महिला मानस समिति, लायनेस क्लब, नि:स्वार्थ महिला समिति के साथ गर्रोली चौकी प्रभारी माधवी अग्रिहोत्री, आरक्षक रीना पटेल, पशु चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी पटेरिया, पूर्व नपा अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे, समाजसेविका तृप्ति कठैल को सम्मानित किया गया।