समाज सेवियों ने की तलैया की सफाई
छतरपुर| नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प, राष्ट्रीय चेतना एवं विकास मंच, समाज सेवियों और नगरपालिका द्वारा शनिवार की सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नरसिंह मंदिर परिसर और तलैया के मुख्य घाट में सफाई की गई।
इस श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट रमेश खरे और समाज सेवी राकेश शर्मा ने तलैया से विसर्जित सामग्री व पॉलीथिन कचरा निकाल कर किया। मुख्य स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डीडी तिवारी द्वारा प्रति शनिवार को चलाए जा रहे इस स्वच्छता श्रमदान के दौरान समाजसेवी एडवोकेट पंकज पाठक, एडवोकेट आनंद शर्मा, भीमसेन ताम्रकार, ने श्रमदान करके पॉलीथिन सहित अन्य कचरा और गंदगी निकाली। इस अवसर पर मंदिर परिसर के चारों ओर सफाई कर कचरा एकत्र कर ट्रॉली में भरा गया। यह एक ट्रॉली कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया।