पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Special Women Gram Sabha Did Not Take Place In Panchayats

पंचायतों में नहीं हुई विशेष महिला ग्राम सभा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होना था आयोजन

जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना था, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में मप्र शासन के आदेश को अनेदखा कर महिला ग्राम सभाएं नहीं की गईं। ग्राम पंचायत पनिहारी, चन्द्रपुरा, दर्रेठा, मड़वाजुगलपुरा, सुनौनिया खास, कनौरा, कुंवरपुरा, सियाखास, सोरका, पहाड़ीबक्सी, मड़वाराजगढ़, मजराशिवलाल, जवारपुरा, ततारपुरा, सिमराभाटा, चिरपुरा, विरौराखेत, विरौरापहाड सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश होने के बावजूद 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा आयोजित कर महिलाओं को शासन की योजनाओं के लिए सशक्त करने का उद्देश्य था, लेकिन ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं सरपंचों ने इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा दीं और महिला विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन नहीं किया।


खबरें और भी हैं...