हवा पानी से खेत में बिछ गई खड़ी फसल
क्षेत्र अंतर्गत पिछले सप्ताह में हवा और पानी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जमीन में बिछ गई है। वहीं चना बराबर ओले गिरने से किसान परेशान हो गए हैं। बे-मौसम बारिश से उन किसानों को केवल फायदा हुआ है, जिनकी फसल खेत में खड़ी हैं। माची निवासी किसान मुलायम यादव ने बताया कि हवा तेज चलने से गेहूं की खड़ी फसल जमीन में बिछ गई है। जिससे गेहूं पतला होगा और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
किसान करन यादव माची निवासी ने बताया कि आसपास के खेतों में किसानों की खड़ी फसल खेत में बिछ जाने से शुक्रवार को दो बजे के बाद चने बराबर ओले पड़े हैं। इससे फसल को नुकसान तो नहीं हुआ पर बे-मौसम बारिश होती रही और ओले पड़े तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एमसी जैन ने बताया कि बे-मौसम बारिश से केवल जिनकी फसल कटने को आई है, उन्हें थोड़ा नुकसान हो सकता है और खेतों में जो फसल बिछ गई है। वह दाना पतला हो सकता है, वैसे किसानों को अभी कोई नुकसान नहीं है।
जतारा। बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल।