पुराने विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले
बड़ामलहरा | गुलगंज थाना क्षेत्र के गुलगंज कस्बा में बीती रात पुरानी बुराई को लेकर 2 पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस विवाद में एक दर्जन लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर जानलेवा मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
जानकारी के अनुसार गुलगंज के बस स्टेंड पर दो पक्षों में विवाद हो गया, दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। सड़क मुहल्ला निवासी राजकुमारी पति हरी यादव 19 वर्ष ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि बुधवार की रात करीब 10 बजे गुलगंज बस स्टैंड स्थित उसके भाई बबलू यादव, भगत राम यादव, बृजलाल यादव, महेश यादव, घनश्याम यादव, हरी यादव, भूरे यादव, अशोक दुबे, राम कुमार मिश्रा पर गुलगंज निवासी कृष्णा राजा, अजय सिंह, विजय सिंह, आशू राजा, सूरज सिंह, मोनू सिंह, आकाश सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिंह, शिवेंद्र सिंह, रामराजा ने पुरानी बुराई के चलते लाठी कुल्हाड़ी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थाना पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करा कर महिला की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजय सिंह, विजय सिंह, रामराजा को गिरफ्तार कर लिया है।