पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • GULGANJ News Mp News Sticks In Two Sides Over Rivalry 7 Injured Three Serious Admitted

रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 7 लोग घायल, तीन गंभीर, भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के ग्राम भरवानी में पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्ष भिड़ गए, दोनों पक्षों के बीच जमकर लोहे की रॉड व लाठी डंडे चले। एक विवाद में एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार भरवानी निवासी रविशंकर पिता सरदार नाथ ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि सुबह साढ़े 11 बजे गांव में राजेश नाथ की पान की दुकान पर उसके भाई नर्बदा नाथ, मुन्ना नाथ, जगन्नाथ नाथ पान खा रहे थे।

तभी राजेश नाथ के चाचा बुगला नाथ, चचेरा भाई मुकेश नाथ, राकेश नाथ व मुकेश की प|ी पूजा नाथ आए और पुरानी बुराई के कारण गाली गलौज करते हुए लोहे की रॉड व लाठी डंडो से तीनों की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे पक्ष के बुगला पिता सुखदास नाथ ने रिपोर्ट लिखाई कि उसका लड़का राकेश नाथ गांव में छोटे नाथ की दुकान पर पान बीड़ी गुटखा लेने गया था। तभी नर्बदा नाथ, मुन्ना नाथ , जगन्नाथ नाथ ने पुरानी बुराई को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी, राकेश को बचाने वह खुद, उसका लड़का मुकेश व बहु पूजा नाथ गए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त झगड़े में घायल दोनों पक्षों के 7 लोगो का चिकित्सीय परीक्षण करा कर थाना
पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। जबकि डाक्टरों ने गंभीर घायल नर्बदा नाथ, मुन्ना नाथ, जगन्नाथ नाथ का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।

पुराने विवाद पर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, कई लोग हुए घायल

बड़ामलहरा | गुलगंज थाना क्षेत्र के गुलगंज कस्बा में बीती रात पुरानी बुराई को लेकर 2 पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस विवाद में एक दर्जन लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर जानलेवा मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। जानकारी के अनुसार गुलगंज के बस स्टेंड पर दो पक्षों में विवाद हो गया, दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। सड़क मुहल्ला निवासी राजकुमारी पति हरी यादव 19 वर्ष ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखाई कि बुधवार की रात करीब 10 बजे गुलगंज बस स्टैंड स्थित उसके भाई बबलू यादव, भगत राम यादव, बृजलाल यादव, महेश यादव, घनश्याम यादव, हरी यादव, भूरे यादव, अशोक दुबे, राम कुमार मिश्रा पर गुलगंज निवासी कृष्णा राजा, अजय सिंह, विजय सिंह, आशू राजा, सूरज सिंह, मोनू सिंह, आकाश सिंह, मनोज सिंह, विनोद सिंह, शिवेंद्र सिंह, रामराजा ने पुरानी बुराई के चलते लाठी कुल्हाड़ी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थाना पुलिस ने सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करा कर महिला की रिपोर्ट पर सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया । पुलिस ने आरोपी अजय सिंह, विजय सिंह, रामराजा को गिरफ्तार कर लिया है। वही दूसरे पक्ष के सचेंद्र सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट लिखा कर यादव पक्ष पर मारपीट करने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने सचेंद्र सिंह की रिपोर्ट के आधार पर बबलू यादव, धनीराम यादव, भूरे यादव, फ़त्ते यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ने उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त झगड़े में घायल दोनों पक्षों के 7 लोगो का चिकित्सीय परीक्षण करा कर थाना
पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। जबकि डाक्टरों ने गंभीर घायल नर्बदा नाथ, मुन्ना नाथ, जगन्नाथ नाथ का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया ।
खबरें और भी हैं...