छात्र-छात्राओं ने पेश किया ढिमरयाई नृत्य
नगर के शासकीय बापू महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा तिंदनी गांव में साप्ताहिक सेवा एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर का समापन हो गया।
शिविर के समापन अवसर पर छात्र छात्राओं ने बुंदेली दिवाली नृत्य एवं गीत संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों, कॉलेज स्टाफ ने पौधरोपण किया। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक प्राध्यापक डॉ पुष्पा सामवेदी ने की। जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के बाद मां सरस्वती का पूजन कर किया।
छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने छात्रों विभिन्न टिप्स दिए। इस शिविर में छात्राें ने आपसी तालमेल में रहने, ग्रुप में कार्य करने गांव में भ्रमण कर बिभिन्न प्रकार से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पानी संचय, स्वच्छता अभियान के लिए जागरूकता, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्टरोग, दिव्यांगता सर्वे कर गांव के घर-घर तक पहुंचकर बहुत कुछ सीखा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित कर छात्रों में ख़ुशी का माहौल शिविर में दिखा।
मुख्य अतिथि लक्ष्मीप्रसाद कुशवाहा सरपंच ने छात्रों द्वारा गांव में किए गए कार्य कि सराहना की और आगे आने वाले भविष्य में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसएल रिछारिया, धनुषपाल सिंह गौर सहित अन्य सहयोगी स्टाफ मौजूद था। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक भोले पटैरिया, हर्ष गुप्ता, शुभम सोनी, प्रहलाद अहिरवार, कृतिका मिश्रा, सोहेल मंसूरी, शिवम् अहिरवार, शिवी लटौरिया, निधि सेंगर, प्रीती रैकवार, नेहा अहिरवार, कृष्णप्रताप सिंह, शिवम् यादव, शाहवा खातून सहित अन्य स्वयं सेवक मौजूद थे। अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा अवस्थी ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
एनएसएस शिविर के समापन : स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश