- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News The Bullied Businessman Got His Son In His Shop To Avoid Paying The Debt The Investigative Dog Opened The Secret
कर्ज चुकाने से बचने सराफा व्यापारी ने अपनी दुकान में बेटे से कराई चाेरी, खोजी कुत्ते ने खोला राज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएलबी स्कूल तिराहा पर शुक्रवार की देर रात रिया ज्वेलर्स दुकान पर अज्ञात आरोपी ने शटर का ताला तोड़ते हुए चोरी कर ली। तोड़ते ने 5 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। दुकान संचालक की शिकायत पर जब पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की तो कुछ ही घंटे में मामला सामने आ गया। जांच में पाया गया कि दुकान संचालक ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर साजिश रची और बेटे से ही दुकान में चोरी करा ली। पुलिस के खोजी कुत्ते ने व्यापारी के घर में घुसकर चोरी का माल बरामद करा दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के महल रोड पर एमएलबी स्कूल तिराहा पर मदन मार्ग का सुनील पिता प्रेम सोनी रिया ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करता है।
शनिवार की सुबह दुकान संचालक सुनील ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस बताया कि उसकी दुकान की शटर के ताले तोड़कर 8 हजार रुपए नकद और सोने-चंादी के आभूषण सहित 5 लाख रुपए की चोर हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
दुकान से आधा किमी दूर घर पहुंचा खोजी कुत्ता
व्यापारी की दुकान से घर तक की दूरी करीब अाधा किलोमीटर है। दुकान का एफएसएल टीम ने मौका मुआयना करते हुए चोर के फिंगर प्रिंट लिए। इसके बाद खोजी कुत्ते को बुलवाया। दुकान पर पहुंचे डॉग ने चोर की गंध सूंघी आैर महल परिसर से होते हुए मदन मार्ग स्थित दुकान संचालक के घर पहुंचा गया। वहां पर पहुंचे डाॅग ने घर के अंदर रखी एक बोरी की ओर इशारा किया। जब पुलिस ने उस बोरी को खोलकर देखा तो चोरी गया पूरा माल बरामद हो गया।
बीमा राशि हड़पने
रचा था षड़यंत्र
अलीराजपुर से स्थानांतरण होकर आया है लारा
पुलिस ने जब्त
किया माल
सीएसपी उमेशचंद्र शुक्ल ने बताया कि रिया ज्वैलर्स की दुकान में शटर का ताला तोड़कर 8 हजार रुपए नकद और सोने-चंादी के आभूषण सहित 5 लाख की चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरे में जो चोर नजर आ रहा है। वह सफेद तौलिया से अपने आधे चेहरे को ढंके हुए है। इसका चेहरा कुछ हद तक उनके बेटे से मिलता जुलता है। पुलिस ने दुकान से चोरी हुआ माल भी सुनील के घर से बरामद करके जब्त कर लिया है।
तीन घंटे बाद सूचना देने पर हुआ शक
टीआई सरिता वर्मन ने बताया कि सुनील को सुबह 9 बजे दुकान में चोरी होने की जानकारी थी। पर उसने पुलिस को दोपहर 12 बजे सूचना दी। इसलिए शक की सुई सुनील की ओर गई। टीआई ने बताया कि सुनील को जुआ की लत होने के कारण उसने लोगों से रुपए भी उधार लिए हैं। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम सुनील दुकान का सामान एक बोरी में भरकर अपने घर ले गया था।
सीसीटीवी कैमरे में तोड़ते का अधूरा चेहरा हुआ रिकार्ड, दुकान से चोरी हुआ माल पुलिस ने व्यापारी के घर से ही किया बरामद, आरोपी बेटा फरार
छतरपुर एफएसएल विभाग के पास 6 माह पहले ही लारा नाम का डॉग अलीराजपुर से स्थानांतरित होकर आया है। शनिवार को एफएसएल टीम ने इस डॉग का चोरी के मामले में संदेह होने पर इस्तेमाल किया। लारा ने अपना काम करते हुए दुकान संचालक के घर से ही चोरी का समान जब्त करा दिया।
पिता और पुत्र ने रची चोरी की साजिश : चोरी का सामान बरामद करने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो सुनील सोनी ने अपने बेटे रितिक सोनी के साथ मिलकर चोरी करने की बात कुबूल कर ली। बेटे रितिक को चोरी से बचाने के लिए उसकी मां गीता सोनी और पिता सुनील ने हरपालपुर में होने की अफवाह मुहल्ले में फैला दी। ताकि किसी को उस पर शक न हो। रितिक बैंगलोर में रहते हुए पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही होली की छुट्टियों पर छतरपुर आया था।
बीमा राशि हड़पने
रचा षणयंत्र
सुनील सोनी की दुकान मुख्य बाजार से दूर होने के कारण कम चलती है। इस कारण उस पर बाजार के व्यापारियों का कर्ज हो गया था। इस कर्ज से बचने कुछ दिनों पहले ही सुनील ने बेटे के सुझाव पर दुकान का बीमा कराया था। इसके बाद अपनी ही दुकान में चोरी की साजिश रचते हुए बेटे से शनिवार की देर रात चोरी करा ली।