पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते शनिवार को भी आसमान में बादलों का डेरा रहा। वहीं पूरा छतरपुर शहर सुबह 9 बजे तक कोहरे की चादर से लिपटा रहा। सुबह 6 बजे दृश्यता 50 मीटर रही, 9 बजे के बाद कोहरा छटा। सुबह आर्द्रता भी 89 फीसदी रही। वहीं न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री नीचे रहा। पारा कुछ दिनों से लगातार गिर रहा है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 32.2, शुक्रवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं शनिवार को फिर पारा नीचे आया और 28.8 डिग्री पर अटक गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद मंगलवार को फिर पश्चिमी विक्षोभ आएगा और बारिश हो सकती है।
खबरें और भी हैं...