पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harpal Pur News Mp News The Collector Said By The End Of March The Water Of The Chaparan Nal Water Scheme Will Reach Harpalpur

कलेक्टर बोले-मार्च के अंत तक हरपालपुर पहुंचेगा चपरन नलजल योजना का पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने फसलों के नुकसान का लिया जायजा

जिले के नए कलेक्टर शीलेंद्र सिंह राजपूत हरपालपुर दौरे पर पहुंचे, उन्होंने यहां पिछले आंधी के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। कलेक्टर खेतों पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए संबंधित किसानों से चर्चा की। उन्होंने नुकसान का सर्वे कराने की बात कही। साथ ही हरपालपुर नगर की जलसमस्या मार्च के अंत तक निपट जाने की बात कही।

इसके बाद कलेक्टर नगर के स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचे, यहां के खंडहरों को देखा। चारों ओर गंदगी को देखकर कर्मचारियों को सफाई रखने की हिदायत दी। साथ में नगर के मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर अतिक्रमण होने से राहगीरों को निकलने में हो रही समस्याओं और आए दिन लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने एसडीएम से कहा कि होली त्यौहार के बाद नगर में अतिक्रमण पर लगाम लगाई जाए, ताकि यहां वाहनों को निकालने में कोई दिक्कत न हो सके। मीडिया कर्मियों ने कलेक्टर को पानी की किल्लत से अवगत करवाया तो उन्होंने कहा कि नलजल योजना चपरन से मार्च महीने के अंत तक हरपालपुर वासियों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।

इस मौके पर नौगांव एसडीएम वीवी गंगेले, सदर पटवारी आशीष पांडे, एसआई वीपी गोटिया, एसआई देवेंद्र कुमार यादव, एसआई विकास सिंह सहित राजस्व अमला एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...