पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News The Country Will Make Economic Progress Under The Leadership Of Mercury Pt Kaustub

बुध के नेतृत्व में आर्थिक उन्नति करेगा देश: पं. कौस्तुब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार नव संवत्सर प्रमादी नाम का होगा। पंचांग भेद के अनुसार आनंद नाम का उल्लेख भी मिल रहा है। नव संवत्सर बुधवार से शुरू हो रहा है। इसलिए इसके राजा बुध होगा। मंत्री चन्द्रमा होगा।

बुध के प्रभाव से देश में धर्म व आध्यात्म की ओर लोगों का रुझान बढ़ेगा। धनधान्य, सुख सुविधा, कला संगीत की वृद्धि होगी। व्यापारियों खासतौर से महिलाओं के लिए आने वाला नव संवत्सर लाभदायी सिद्ध होगा। पंडित कौस्तुब तिवारी का कहना है कि 25 मार्च से हिंदू पंचांग का नया साल नव संवत्सर शुरू होगा। इस दिन से संवत 2077 शुरू हो जाएगा। इसका नाम प्रमादी होगा। पंचांग भेद में किन्हीं पंचागों में आनंद नाम का उल्लेख भी मिल रहा है। मंत्री का चन्द्रमा रहेंगे।

संवत्सर का स्थान वैश्य के घर होने से व्यापारिक तेजी देखने को मिलेगा। चंद्रमा मंत्री है। इसलिए देश का वैभव बढ़ेगा। चंद्रमा तेज गति से चलते है, इसलिए देश में कोई भी स्थिति स्थिर नहीं रहेगी। उतार चढ़ाव का माहौल बना रहेगा। दूध व सफेद वस्तुओं का उत्पादन इस साल में बढ़ेगा। बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार नव संवत्सर के दिन की माता दुर्गा के देवताओं के बीच कार्य विभाजन किया था। इसी दिन से देवताओं को प्रकृति के संचालन की शक्ति प्रदान की गई थी। इसीलिए हिंदू धर्म में इसे नए साल के रूप में मनाया जाता है।

देवी मंदिरों पर होंगे धार्मिक आयोजन: बता दें कि चैत्रीय नवरात्र यानि 25 मार्च से देवी मंदिरों पर धार्मिक आयोजनों के साथ जप, अनुष्ठान शुरू होंगे। मंदिरों में इसकी तैयारियों शुरू हो जाएगी। इसके लिए टीकमगढ़ क्षेत्र के बगाज माता मंदिर और पृथ्वीपुर के अछरूमाता मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

नव संवत्सर की शुरुआत बुधवार को रेवती नक्षत्र में

पंडित तिवारी के अनुसार 25 मार्च बुधवार को नव संवत्सर की शुरुआत बुधवार को रेवती नक्षत्र व मीन राशिगत चन्द्रमा के गोचर मेंं हो रही है। यह एक शुभ संयोग है। जो देश को आर्थिक उन्नति प्रदान करने वाला होगा।

सेनापति सूर्य सेना का बढ़ाएंगे प्रभाव

पंडित तिवारी के अनुसार संवत्सर में सेना के स्वामी यानि सेनापति सूर्य है। इसलिए सेना में कठोर नियम बनेंगे। विश्व में सेना का वैभव बढ़ेगा। सेना का इस साल में अत्याधुनिक हथियार मिलेंगे। सरकार कुछ और कठोर कानून लाएगी। जिससे देश में कानून का विरोध बढ़ेगा। जातिगत हिंसा बढ़ने के साथ जमीन और भवनों के दामों में वृद्धि होगी।
खबरें और भी हैं...