- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News The Driver Attacked The Driver For Not Keeping The Auto On The Road
ऑटो को सड़क किनारे नहीं करने से युवक ने चालक पर किया हमला
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजा पर मंगलवार को एक बाइक सवार युवक ने ऑटो चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। बात इतनी से थी कि ऑटो चालक ने बाइक सवार युवक के कहने पर वाहन को रोड के किनारे नहीं किया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संकट मोचन पहाड़ी का इसराईल पिता मौसम खान उम्र 32 वर्ष मंगलवार को ऑटो लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। जाने के दौरान बसारी दरवाजा के पास इसी कॉलोनी का अफजल खान बाइक पर सवार होकर जा रहा था। ऑटो वाहन के कारण उसे निकलने में परेशानी होने पर उसने ऑटो चालक से वाहन को रोड से हटाने को कहा। चालक के ऑटो को हटाने से इंकार करने पर अफजल ने चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया। इस हमले से घायल को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत पर चाकू से हमलाकर घायल करने का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।